आज यहां से नामांकन करेंगे राहुल गांधी, मां सोनिया व बहन प्रियंका भी होंगी शामिल

अंतर से जीत दर्ज राहुल गांधी बुधवार को अमेठी से नामांकन करेंगे। पर्चा भरने से पहले वह गौरीगंज में रोड शो भी करेंगे। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ होंगी।

राहुल गांधी इस बार केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। वायनाड में वह नामांकन कर चुके हैं। पार्टी का कहना है कि यह सीट दक्षिण भारत के तीन राज्यों से तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के बीच में है इसलिए यहां से चुनाव लड़कर राहुल गांधी दक्षिण भारत के तीन राज्यों का प्रतिनिधित्व कर पाएंगे।

अमेठी कांग्रेस की  परम्परागत सीट मानी जाती है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी 4 बार सांसद रहे हैं। राहुल गांधी भी अमेठी से लगातार 3 बार सांसद चुने गए हैं। 2004 में उन्होंने पहली बार यहां से जीत हासिल की थी। फिर 2009 में और 2014 में भी अमेठी ने उन्हें ही चुना।

पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा की स्मृति ईरानी को हराया था। इस बार भी उनका मुकाबला स्मृति ईरानी से है। लेकिन इस बार मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। 2009 के चुनाव में राहुल गांधी ने 3.70 लाख वोटों के की थी लेकिन 2014 में यह अंतर घट कर 1 लाख वोटों तक पहुंच गया था। स्मृति ईरानी अपनी वाकपटुता के लिए जानी जाती हैं और हारने के बाद भी उन्होंने अमेठी आना नहीं छोड़ा। बीते 5 सालों में वह क्षेत्र में लगातार बनी रहीं। वह कांग्रेस और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़तीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *