Netflix और Amazon Prime को टक्कर देनें मॉर्केंट में उतरेगी ये कंपनी

Disney अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। जिससे वो Netflix और Amazon Prime को कड़ी टक्कर दे पाए। अब इतने महीनों बाद कंपनी ने आखिराकर अपनी अपमिंग वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस Disney Plus की जानकारी दे दी है।

Disney Plus को अमेरिका समेत कुछ मुख्य ग्लोबल मार्केट्स में 12 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। इस सर्विस में टीवी शोज, मूवीज और कंपनी के अपने कलेक्शन की मूवीज शामिल होंगी।यह सर्विस यूजर को लोकप्रिय स्टोरेज के कैरेक्टर की डीप जानकारी लेने की भी अनुमति देगी।

इसमें Loki, The Falcon starring Anthony Mackie, The Winter Soldier starring Sebastian Stan और WandaVision जैसी सीरीज शामिल होंगी। इस लिस्ट में एनिमेशन क्लासिक Frozen 2 और The Toy Story जैसी स्टोरीज भी शामिल होंगी।

कंपनी ने यह घोषणा Apple द्वारा अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस Apple TV Plus को पेश करने के कुछ ही दिनों बाद कर दी है। इसमें HBO और ShowTime जैसे चैनल्स समेत कंपनी की अपनी Originals सीरीज मौजूद होंगी।

यह Apple की वीडियो सब्सक्रिप्शन सर्विस है जो Apple के ओरिजनल टीवी शोज और मूवीज के साथ आएगी। इस सर्विस के लिए अलग से कोई नहीं बनाई गई है। इस सर्विस को iOS, Mac और अन्य प्लेटफॉर्म पर Apple TV ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा। इस ऐप में Apple TV Plus का अलग से टैब मौजूद होगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *