Advertisement

कल मैदान में होगा 88 प्रत्याशी का आमना समाना

Advertisement

लोकसभा चुनाव 2019 के दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटें नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और फतेहपुर सीकरी शामिल हैं। गुरुवार को इस सीटों पर 88 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1.40 करोड़ मतदाता ईवीएम में कैद करेंगे।

Advertisement

दूसरे चरण की लोकसभा सीटों में नगीना से सात, अमरोहा से 10, बुलंदशहर से 10, अलीगढ़ से 14, हाथरस से आठ, मथुरा से 13, आगरा से 11 तथा फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ये लोकसभा क्षेत्र बिजनौर, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा व एटा जिले में आते हैं।

दूसरे चरण की आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1.40 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 75.83 लाख पुरुष, 64.92 लाख महिला और 878 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं। कुल मतदाताओं में से 2,61,221 मतदाताओं की उम्र 18 से 19 वर्ष तक है। मतदान के लिए सभी आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 8751 मतदान केंद्र तथा 16,162 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement