मौसम बदलेगा करवट अगले 48 घंटों में आ सकता है इन जगहों पर तूफान

तेज गर्मी और धूप से परेशान दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इससे करोड़ों लोगों को राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों के अंदर तमिलनाडु और पोंडिचेरी में में तेज बारिश हो सकती है।

इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में शुमार उत्तरखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में मौसम खराब होना शुरू हो गया है। इसके पीछे हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में हवा का दबाव कम होना है। भारतीय मौसम विभाग  के वैज्ञानिकों के मुताबिक, दक्षिणी राज्यों में भी हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी में हवा का कम दबाव बनने के कारण बारिश और तूफान आ सकता है।

वहीं, मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, खतौली, बढ़ौत के अलावा कुरुक्षेत्र, पानीपत, गन्नौर, सोनीपत और करनाल में अगले दो घंटे के दौरान धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबादी हो सकती है, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 अप्रैल के आसपास हिंद महासागर और इससे सटे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। मौसम विभाग आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आंधी-तूफान और बूंदाबांदी की संभावना भी जता रहा है। इतना नहीं, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से जम्मू कश्मीर तक मौसम खराब होने की संभावना भी जताई गई है।

वहीं, मंगलवार को दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हुई। 40. 3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ मंगलवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा।  मौसम विभाग के मुताबिक, सप्ताह के अंत तक यानी शुक्रवार और रविवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इतना ही नहीं, अगले सात दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार नहीं हैं।

मौसम पर निर्भर किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब जल्द ही उन्हें ब्लॉक स्तर पर मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी मिल जाया करेगी। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने मंगलवार को कहा कि अगले साल से देश के सभी 660 जिलों के 6,500 ब्लॉकों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी करने की प्रक्रिया पर तेजी से काम चल रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *