अमित शाह ने उड़ाया बुआ-भतीजे का मजाक

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अखिलेश यादव और मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बुआ और भतीजे को 25 साल का मौका मिला, लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। विकास किया होता तो बुंदेलखंड की ऐसी हालत न होती। पाकिस्तान को एयर स्ट्राइक से सबक सिखाया गया तो सबसे अधिक दर्द बुआ व भतीजे को हुआ। कुछ लोग कश्मीर से दूसरा प्रधानमंत्री चाहते हैं। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह गर्मी बढ़ने पर विदेश में ऐसी जगह चले जाते हैं। जहां पर उनकी मां भी नहीं ढूंढ पातीं।

सीट के भाजपा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में सभा की। कांग्रेस की खिंचाई करते हुए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा बोला और सोनिया गांधी के इशारे पर चलने वाला प्रधानमंत्री बताया।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने 33 योजनाएं शुरु की है, जिनका हर वर्ग को फायदा मिल रहा है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आई तो किसानों को पेंशन दी जाएगी। छोटे व्यापारियों को जीएसटी से अलग रखा जाएगा। बेरोजगार को रोजगार देने का काम होगा। छोटे बड़े सभी किसानों को निधि योजना का लाभ दिया जाएगा खेतों की सिंचाई के लिए गांव-गांव में व्यवस्था की जाएगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई के लिए तीन हजार करोड़ से तालाबों का निर्माण किया जाएगा। केन –बेतवा जोड़ने से भी पानी की किल्लत दूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *