जानिए आज का राशिफल क्या कहता है (01/05/2019)

मेष राशि:-
आप धार्मिक विचार वाले होंगे और कुछ पवित्र कर्म करेंगे। जिसके लिए आपकी सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदित रहेगा और आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। यात्रा को यथासंभव टालें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय बनी रहेगी। आप दूसरों के लिए मददगार होंगे और लोग इसके लिए आपका बहुत सम्मान करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपको सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा। आप नया उद्यम शुरू करने में भी सफल हो सकते हैं। आज आर्थिक स्तर में तेजी से वृद्धि संभव है और आपकी कुछ पोषित इच्छाएं पूरी होंगी।

 

 

 

 

वृषभ राशि:-
यदि आप सहयोग लेने के इच्छुक हैं, तो आपके वरिष्ठ आपकी हर संभव सहायता करेंगे। साझेदार आपका भरपूर समर्थन करेंगे और आप आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त कर पाएंगे। कुछ नए परिचितों द्वारा धोखा खाने से बचने के लिए अपने विकल्पों को समझदारी से चुनें। शारीरिक कष्ट की आशंका है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यर्थ खर्च होंगे। जीवनसाथी के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम करने का मन बनेगा। लाभ होगा।पारिवारिक जीवन तनाव से भरा हो सकता है, लेकिन आपको स्थिति को चतुराई से निपटाना होगा। अपको स्थिति अपने नियंत्रण में करनी होगी और मन की शांति प्राप्त करनी होगी। कुल मिलाकर आज आपको व्यक्तिगत और मौद्रिक मामलों में संतुलन बनाने का प्रयास करना चाहिए।

 

 

मिथुन राशि:-
यह अवधि मिश्रित प्रभाव प्रदान करती है। व्यावसायिक और आर्थिक प्रगति के लिए एवं सम्मान पाने के लिए, अवधि अनुकूल है। आप धार्मिक बनेंगे और संघर्ष करने के बाद विजयी होंगे। अपने भावों और विचारों के संबंध में हालांकि आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि ये बना हुआ काम बिगाड़ सकते हैं। राज्य से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जोखिम न लें। आपको उधार लेने से बचना चाहिए। साथ ही सट्टा निवेश से भी बचें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। आप में से कुछ को पेट से संबंधित समस्या हो सकती है।

 

 

 

कर्क राशि:-
हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। शत्रुओं से सावधान रहें। नए मित्र बनेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धनलाभ सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आप के लिए चिंता का विषय हो सकती है। सरकार या उच्च अधिकारियों से अच्छे समर्थन की उम्मीद न करें। टैक्स संबंधित मामले भी चिंता का विषय हो सकते हैं।

 

 

सिंह राशि:-
आप अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में आज महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे। व्यापार से बड़ा लाभ हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही से शारीरिक हानि हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुछ पुराने परिचितों से मिलेंगे। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एवं शांत रहेगा। यदि आप जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो समय अच्छा है।

 

 

 

 

कन्या राशि:-
मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। इस बार अपने चातुर्य से आप उनसे मदद प्राप्त कर पाएंगे। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है। किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए। वरिष्ठों और प्रभावशाली व्यक्तियों से राय लेकर कार्य करना होगा, क्योंकि यह परीक्षण का समय है।कोई बुरी खबर मिल सकती है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी सहयोग करेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यदि अति आवश्यक नहीं है तो चीजों से छेड़छाड़ न करें। आज खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। आप में से कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है।

 

 

 

 

तुला राशि:-
इस अवधि में आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के कार्य लाभप्रद रहेंगे। रोजगार की समस्या दूर होगी, प्रयास करें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। प्रसन्नता बनी रहेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फ़ल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे। किन्तु संतान या उसकी शिक्षा को लेकर चिंता संभव है। प्रेम संबंध सुखद रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

 

 

 

वृश्चिक राशि:-
नौकरीपेशा जातक आज काम का अधिक बोझ महसूस कर सकते हैं। व्यापारी एवं व्यवसायी वर्ग अपने कदम विश्वास के साथ आगे बढ़ाएं। किन्तु आक्रामकता से बचें। असुरक्षा की भावना को न पनपने दें। कार्यस्थल में वाद-विवाद में न उलझें। अगर कोई पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा मामला चल रहा है, तो इस सन्दर्भ में आज कुछ सकारात्मक घटना घट सकती है। पारिवारिक विवादों में खुद को दोष न दें। किसी तरह का शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विरोध हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। खुल कर अपने मनोभावों को व्यक्त करें। अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताएं। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

 

 

 

 

धनु राशि:-
कार्यस्थल पर किए गए प्रयास आने वाले दिनों में आपकी सफलता और प्रगति में योगदान करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय और आनंददायक रहेगा। प्रेमियों के मध्य कुछ मनमुटाव हो सकता है। आप में से कुछ भौतिक वस्तु प्राप्ति पर खर्च करेंगे। आपके पास कुछ महंगे अधिग्रहण हो सकते हैं। आशंका-कुशंका के चलते कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। समय पर काम नहीं होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। परिश्रम होगा। जो आपकी संतुष्टि को और आपकी सामाजिक स्थिति को बढ़ाएंगे। संपत्ति निवेश या गृह के नवीकरण पर पैसा खर्च हो सकता है।

 

 

 

मकर राशि:-
आज आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में झगड़े बढ़ सकते हैं और सहयोगियों के साथ विवाद संभव है। आपको विनम्रता एवं धैर्यशीलता के साथ वरिष्ठों से व्यवहार करना चाहिए। संपत्ति सम्बंधित मामलों में सावधानी से निपटने की आवश्यकता है और इस संबंध में आपको एक ठोस कदम उठाना चाहिए। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कार्य के प्रति चिंता रहेगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। कार्यप्रणाली की प्रशंसा होगी। रिश्तेदारों व मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। आपकी माता की सेहत कुछ चिंता का कारण बन सकती है। आपको वाहन चलाते समय अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह अवधि किसी नए उद्यम अथवा निवेश के लिए भविष्यसूचक नहीं है; इसलिए आपको इन सबसे दूर रहना चाहिए।

 

 

कुंभ राशि:-
आज आप में से कुछ के जीवन में अप्रत्याशित रूप से कुछ घटित हो सकता हैं। विदेशी संपर्क वाले लोग व्यावसायिक गतिविधि में उतार-चढ़ाव अनुभव कर सकतें हैं। यदि आप प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी तलाश कर रहें है तो कड़ी मेहनत कीजिये क्योंकि सफलता आपसे बस एक हाथ दूर है। सरकारी अड़चनो के कारण आपके कुछ पूर्वनियोजित कार्य स्थगित हो सकतें हैं। भागेदारी में ग़लतफहमी के चलते वाद-विवाद संभव है। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। व्यस्तता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ जनों को लेकर चिंता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पुराने मित्र मिलेंगे। आय यथावत रहेगी। धन में वृद्धि के अवसर के रूप में आप में से कुछ नया व्यवसाय शुरू कर सकतें हैं। प्रेम संबंधो में आप दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं पर विचार कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

 

मीन राशि:-
आज कुछ वित्तीय बाधाओं को अप्रत्याशित खर्च के रूप में महसूस किया जा सकता है। कार्यस्थल पर ग़लतफहमी और गलत सूचना आपके व्यावसायिक रिश्तों को ख़राब कर सकती है, इसलिए काम पर अनुशासित रहने की अतिरिक्त आवश्यकता है। सतत प्रयासों से चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कोई बड़ा कार्य हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। सकारात्मक रवैया अपनाएं। मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए ध्यान का विकल्प चुनना अच्छा होगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपको आनंद मिलेगा और लाभ भी होगा। पारिवारिक सहयोग रहेगा। यात्रा नए संपर्क स्थापित करने में मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *