यूपी में कुछ जगह से वोट काटने को खड़ी है ये पार्टी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने अमेठी दौरे के दूसरे दिन सलोन विधानसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 56 इंच का सीना दिखाते हैं। प्रियंका ने कहा 56 इंच का सीना है इनका इसको यह बड़ा कैसे करते हैं। ये आप को नहीं चाहते हैं। ये नहीं चाहते है कि जनता मजबूत हो। यह खुद को मजबूत करते हैं आपको दबाकर यह खुद को मजबूत कर रहे हैं ताकि आप इनसे प्रश्न न कर पाओ।

इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दावा किया है कि यूपी में भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। प्रियंका ने इस दौरान यह भी कहा कि उन्होंने कई सीटों पर भाजपा की हार सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने वोट काटने वाले प्रत्याशी खड़े किए हैं।

प्रियंका गांधी ने रायबरेली में मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगेगा। वे बुरी तरह हारेंगे। जिन सीटों पर कांग्रेस मजबूत है और हमारे उम्मीदवार कड़ी टक्कर दे रहे हैं, वहां कांग्रेस जीतेगी। जहां हमारे उम्मीदवार थोड़े हल्के हैं वहां हमने ऐसे उम्मीदवार दिए हैं जो भाजपा का वोट काटें।

प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि  कोई उनकी आलोचना करता है तो उसे बंद करवा देते हैं। कोई राजनीतिक शक्ति नहीं होती है। राजनीतिक शक्ति वह होती है, जो जनता का आदर सम्मान करे। कोई सिखाए तो सीखो समझो और दिखाओ । आपने ऐसे नेता को यहां  देखा है, जो आप का आदर करता है? आपको वह मानते हैं? यहां मंच पर खड़े हैं तो जनता उनके सामने होती है। प्रियंका ने कहा हम यहां आते हैं तो जनता से बात करते हैं। यहां की जनता को किसी ने गुमराह नहीं किया है। जिस ने काम किया है जनता उसे ही वोट देती है।

उन्होंने कहा आप आवाज उठाओ और अपनी जागरूकता दिखाओ। वो लोग हम पर वंशवाद करने की बात करते है। ये वंशवाद नहीं है। प्रियंका ने कहा कि बार बार हमारे परिवार को क्यों डरते है ये लोग। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी को यूपी में बड़ा झटका लगने वाला है। बीजेपी यहां बुरी तरह हार जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *