प्रीती जिंटा ने जीवा को लेकर किया चौंकने वाला ट्वीट

चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी को पंजाब किंग्स इलेवन की को—ओनर और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने उनकी बेटी जीवा को लेकर चौंकने वाला ट्वीट किया है। यह ट्वीट जीवा की किडनैपिंग को लेकर है। आप भी चौंक गए, लेकिन यह मामला कुछ ऐसा है।

प्रीति जिंटा ने ट्वीट किया है कि कैप्टन कूल के बहुत से फैन हैं, जिसमें वह भी शामिल हैं लेकिन अब वह धोनी से ज्यादा उनकी बेटी जीवा की फैन बन गई हैं। उन्होंने धोनी को आगाह करते हुए कहा है कि वह उनकी बेटी जीवा को किडनैप कर सकती हैं।

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट की वजह से जैसे फेमस हैं, वैसे ही उनकी बेटी जीवा भी सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से लोगों का दिल जीत लेती हैं और लोग उनके फैन लिस्ट में शामिल हो जाते हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी समय—समय पर जीवा के वीडियोज और हाल ही में धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो लोगों से वोट डालने की अपील कर रही थी।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *