Monday को भारतीय वायु सेना की तीन महिला अधिकारियों ने History रच दिया। वे मध्यम आकार वाले हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली ‘ऑल वूमेन क्रू’ बन गईं। उन्होंने बैटल इनोक्यूलेशन ट्रेनिंग मिशन के तहत एमआइ-17 वी5 हेलीकॉप्टर उड़ाया।

फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारूल भारद्वाज फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि और फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल मध्यम आकार वाले हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाली पहली ‘ऑल वूमेन क्रू’ बन गई हैं। तीनों महिला अधिकारियों ने दक्षिण पश्चिमी वायु कमान से आगे स्थित एयरबेस पर एक प्रतिबंधित क्षेत्र से युद्धक प्रशिक्षण मिशन के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी।

लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज पंजाब के मुकेरियन की रहने वाली हैं और एमआइ-17 वी5 के साथ उड़ान भरने वाली पहली महिला पायलट भी हैं। रांची निवासी फ्लाइंग आफिसर अमन निधि झारखंड की पहली महिला पायलट भी हैं। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिना जायसवाल चंडीगढ़ की रहने वाली हैं और भारतीय वायु सेना की पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर हैं। उड़ान भरने वाली यह तीनों महिला पायलट्स खासी उत्साहिक दिखाई दी।

‘एमआई 17 वी5’ हेलीकॉप्टर्स में उड़ान के दौरान इन महिला पायलट्स ने एक युद्ध ट्रेनिंग के तहत दुर्गम इलाकों का दौरा करते हुए बखूबी टेकऑफ और लैडिंग को अंजाम दिया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट पारुल भारद्वाज ने जहां मुकेरियां एयरबेस से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी, वहीं फ्लाइंग ऑफिसर अमन निधि ने रांची एयरबेस से एमआई-17 हेलीकॉप्टर के साथ अपना अदम्य साहस दिखाया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट हीना जायसवाल ने वेस्टर्म एयर कमांड के अधिनिस्थ चंडीगढ़ एयरबेस से हेलीकॉप्टर उड़ाकर नया इतिहास रचा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *