देवगन परिवार के सामने आई एक और परेशानी

Ajay Devgan के पिता यानी Kajol के ससुर Veeru Devgan के निधन से देवगन परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि उनके सामने एक और परेशानी आ गई। Veeru Devgan के निधन के दो दिन अब Kajol की मां tanuja mukherjee की तबीयत खराब होने की खबर आई है। Tuesday को Kajol को Mumbai के Lilavati Hospital के बाहर देखा गया है।

Lilavati Hospital के बाहर से Kajol की कुछ तस्वीर सामने आईं हैं जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपनी मां से मिलने ही वहां पहुंचीं थीं। tanuja को क्या परेशानी है इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है। Ajay Devgan के पिता Veeru Devgan का 27 मई को कार्डिएक अरेस्ट के कारण Mumbai में निधन हो गया। Veeru Devgan के निधन के बाद से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक है।

Veeru Devgan Bollywood के जाने माने स्टंट डायरेक्टर थे। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों के स्टंट कोरियोग्राफ किये थे। इसके लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। Monday को जैसे ही Veeru Devgan के निधन की खबर आई तो Bollywood में शोक की लहर दौड़ गई। इसके बाद Bollywood के तमाम बड़े सितारे Kajol और Ajay Devgan से मिलने उनके घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *