नीतीश कैबिनेट में आज आठ नए मंत्री होंगे शामिल, BJP से नहीं बनेगा कोई मंत्री

राज्य मंत्रिमंडल का Sunday को विस्तार होगा। सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजभवन में Rajpal Lalji Tandon नये Ministers को शपथ दिलायेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार के तहत जदयू कोटे से 8 विधायक, विधान पार्षदों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलेगी। फिलहाल 11 मंत्रिपद रिक्त हैं। NDA सरकार में मंत्रिमंडल के सीट बंटवारे के आधार पर भाजपा के कोटे की एक सीट बची हुई है। लेकिन भाजपा से किसी के Minister बनने की संभावना फिलहाल नगण्य है।

जिन 8 नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है वे सभी जदयू के हैं। इनमें 3 विधान पार्षद और 5 विधायक हैं। विधान पार्षदों में dr. Ashok Choudhury, Sanjay Cha और Niraj Kumar, जबकि विधायकों में फुलवारीशरीफ विधायक श्याम रजक, आलमनगर के विधायक नरेन्द्र नारायण यादव, रुपौली की बीमा भारती, हथुआ के रामसेवक सिंह, लोकहा विधायक लक्षमेश्वर राय शामिल हैं।

इनमें संजय झा, नीरज कुमार, लक्ष्मेश्वर राय और रामसेवक सिंह पहली बार Minister बनेंगे, जबकि 4 लोग डॉ. अशोक चौधरी, नरेन्द्र नारायण यादव, बीमा भारती और श्याम रजक नीतीश सरकार में Minister रह चुके हैं। Minister बन रहे 8 में 5 लोग जदयू संगठन से भी जुड़े हैं।

संजय झा व श्याम रजक जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, रामसेवक सिंह कुशवाहा राष्ट्रीय सचिव, नीरज कुमार Party के प्रवक्ता, जबकि लक्ष्मेश्वर राय अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हैं। सामाजिक आधार पर देखें तो शपथ लेने वाले मंत्रिपरिषद के नए सदस्यों में दो सवर्ण, दो दलित, दो अतिपिछड़ा और दो पिछड़ा वर्ग से हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *