पचंड जीत के बाद ,11वें देश की संसद को किया संबोधित

 Lok Sabha Election 2019 में प्रचंड जीत के बाद PM modi ने PM के तौर पर दूसरी पारी की शुरुआत करते ही कई Record अपने नाम किए। इस दौरान दोबारा शपथ ग्रहण के साथ ही वे पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा देश की बागडोर संभालने वाले तीसरे पीएम बने।

इससे पहले यह कारनामा पंडित जवाहर लाल नेहरू और पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 1971 के बाद लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत की Government  बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। साथ ही दूसरी बार पूर्ण बहुमत की Government बनाने के मामले में वे इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के बाद तीसरे PM बन गए। इसके अलावा वे लगातार दो बार गैर कांग्रेसी PM बनने वाले पहले प्रधानमंत्री बने।

दूसरी बार पीएम बनने के बाद वे शनिवार 8 जून 2019 को अपनी पहले विदेश यात्रा पर पड़ोसी देश Maldives गए। यहां भी उन्होंने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस विदेशी दौरे को भारत के पड़ोसी देश पहले Neighbourhood first की नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। Maldives पहुंचने के बाद पीएम मोदी को यहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *