तानाशाह ने एक बार फिर दी क्रूरतम तरीकों से मौत, ब्राजील से मंगाया हथियार

North Korean leader KIM Jong-un सजा देने के अपने क्रूरतम तरीकों के लिए भी जाना जाता है। इस बार उसने अपने जनरल को तख्तापलट की साजिश रचने के आरोप में पिरान्हा मछलियों से भरे टैंक में फेंकवा दिया है। आरोपी जनरल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इसकी भी पुष्टि नहीं हो पाई है कि जनरल की मृत्‍यु चोटों से हुई है या उसे मछलियों द्वारा निगल लिया गया है।

इससे पहले KIM Jong-un ने अमेरिकी President Donald Trump के साथ बातचीत विफल होने के कारण अपने अमेरिकी राजदूत को मरवा दिया था। बाद में उसके KIM Jong-un के साथ नजर आने की भी खबरें सामने आई थीं। इससे इतर उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के सौतेले भाई Kim Jong Nam की साल 2017 में मलेशिया में हत्या कर दी गई थी। एक विदेशी अखबार की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Kim Jong -un सीआइए का मुखबिर था।

टैंक में फेंके जाने से पहले जनरल के हाथ काटे गए थे। यह टैंक खतरनाक पिरान्हा मछलियों से भरा हुआ था। सामने से देखने पर ये मछलियां डरावनी दिखती हैं, इसलिए इन्‍हें शैतान मछली के नाम से भी जाना जाता है। पिरान्हा मछलियों के दांत बेहद नुकिले होते हैं जिनकी मदद से ये मछलियां मांस को सेकेंड्स में फाड़ देती हैं। इन मछलियों को ब्राजील से मंगाया गया था।

ऐसा माना जा रहा है कि Kim Jong -un ने 1977 में आई जेम्स बॉन्ड की Film The Spy Who Loved Me से प्रेरित होकर इस सजा का फरमान सुनाया था। Film में दिखाया गया है कि विलेन पिरान्हा से एक पूल में अपने सहयोगी को फेंकवा देता है। इससे पहले Kim ने 5 उत्‍तर कोरियाई अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *