न्यूजीलैंड के साथ मैच बारिश के चलते रद हो जाने से टीम इंडिया के कप्तान Virat Kohli को जरुर थोड़ी निराशा हुई होगी। लेकिन मैदान से बाहर उनके लिए अच्छी खबर है। उनकी पत्नी अभिनेत्री Anushka Sharma उनसे मिलने लंदन आ रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Anushkaने World Cup के बीच विराट से मिलने की पूरी प्लानिंग कर ली है। पहले Anushka एड शूट करने के लिए बेल्जियम जाएंगी। वहां वह 6 से 7 दिनों तक रहेंगी। इसके बाद वह लंदन जाएंगी। जहां क्रिकेट World Cuo चल रहा है। सूत्रों की मानें तो अनुष्का ने इस ट्रिप में बीसीसीआई की गाइड लाइंस का ख्याल रखा है, जिसके मुताबिक खिलाड़ी की पत्नी टूर्नामेंट के दौरान 15 दिनों से ज्यादा उसके पास नहीं रह सकती हैं।
Anushka हमेशा Work Life Balance के लिए जानी जाती हैं। अनुष्का ने इस ट्रिप को भी ऐसे प्लान किया है कि न शूट पर असर पड़े और न Virat के साथ बिताने के लिए वक्त कम पड़े।
Anushka अक्सर Virat का हौसला बढ़ाने के लिए उनका मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच जाती हैं। वहीं फिल्मों की बात करें तो जीरो में शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ नजर आने के बाद Anushka ने अपनी नई फिल्मों के बारे में नहीं बताया है। हाल में वह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं, जब वह लंदन जाने को तैयार थीं।