प्रेम विवाह में आया नया मोड़, मंदिर के महंत ने शादी के प्रमाण पत्र को बताया फर्जी

Bareli  के बिथरी चैनपुर के BJP विधायक राजेश मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी और अनुसूचित जाति के युवक के प्रेम विवाह के High Profile मामले में उस मंदिर के महंत के बयान से नया मोड़ आ गया, जहां से विवाह का प्रमाण पत्र जारी हुआ है। अति प्राचीन राम जानकी मंदिर के महंत परशुराम सिंह ने इस विवाह की जानकारी से ही इन्कार कर शादी के प्रमाण पत्र को ही फर्जी करार दिया है। यह भी कहा कि वह इस मामले में कानूनी मदद लेंगे।

अनुसूचित जाति के युवक से शादी करने के बाद बरेली के BJP विधायक की बेटी साक्षी और उसके पति ने हाई कोर्ट की शरण ली है। कोर्ट में साक्षी ने अपनी व अपने पति की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। इन दोनों की तरफ से High Court में अपने विवाह का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रयागराज के बेगम सराय स्थित अति प्राचीन राम जानकी मंदिर में विवाह होने और वहीं से प्रमाण पत्र प्राप्त होने की जानकारी दी गई है। इस प्रमाण पत्र पर साहित्याचार्य कर्मकांड विशेषज्ञ आचार्य विश्वपति जी शुक्ल का नाम दर्ज है।

मंदिर के महंत परशुराम सिंह का कहना है कि उनके मंदिर में न कोई शादी होती है और न ही ऐसा प्रमाण पत्र जारी होता है। उन्होंने आचार्य विश्वपति जी शुक्ल के बारे में जानकारी से साफ इन्कार किया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का नाम बदनाम कराया जा रहा है। इस बारे में कानूनी मदद लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *