चांद पर मानव के पहुंचने की 50वीं सालगिरह, पढ़े पूरी खबर

आज से 50 साल पहले यानी 20 जुलाई, 1969 को दिन की शुरुआत हर रोज की तरह ही हुई। सूरज पूर्व से निकला। लोग रोजमर्रा के काम में जुटते गए, लेकिन इन सबके बीच इंसान ने अपने हिस्से में इसी दिन एक ऐसी उपलब्धि जोड़ ली, जिसे अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में अनहोनी माना जाता था। इसी दिन अमेरिका ने अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर उतार दिया। 16 जुलाई को Apollo-11 अभियान के तहत 3 अंतरिक्ष यात्रियों नील आर्मस्ट्रांग, एडविन एल्ड्रिन और माइकल कोलिंस ने उड़ान भरी थी।

America ने चांद पर इंसान को भेजने और उन्हें सकुशल धरती पर वापस ले आने के लिए Apollo कार्यक्रम शुरू किया था। Apollo 1 से लेकर Apollo 10 तक के अभियानों में इस पूरी प्रक्रिया को जांचा-परखा गया। Apollo 11, 12, 14, 15, 16 और 17 द्वारा चांद पर इंसानों को उतारा गया और फिर से उनकी धरती पर वापसी सुनिश्चित की गई। Apollo 13 में खराबी आ गई थी जिसके चलते यह चांद पर नहीं उतर सका।

चांद पर उतरे सभी छह अमेरिकी अभियान वापसी में अपने साथ प्रचुर मात्रा में वैज्ञानिक आंकड़े ले आए। अंतरिक्षयात्री चांद की सतह के 400 किग्रा नमूने भी धरती पर लाने में सफल रहे। वहां की मिट्टी की बनावट, क्षुद्र ग्रहों, चांद पर कंपन, हीट फ्लो, चुंबकीय क्षेत्र और सौर हवाओं को लेकर तमाम प्रयोग हुए। 20 अप्रैल, 1972 को इस कड़ी का Apollo 17 आखिरी सफल अभियान बना। इसके बाद Apollo कार्यक्रम को खत्म कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *