आनंदीबेन पटेल आज लेंगी गवर्नर पद की शपथ

उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल आनंदीबेन आज दिन में 12:30 बजे राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल पद की शपथ लेंगी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गोविन्द माथुर मनोनीत राज्यपाल को शपथ दिलायेंगे।

उत्तर प्रदेश की मनोनीत राज्यपाल सुबह 10.20 बजे चौधरी चरण सिंह International Airport, अमौसी पहुंचेंगी। Airport पर विशिष्ट महानुभाव उनका स्वागत करेंगे। इसके साथ ही Police उनको Guard Of Honor देगी। इसके पश्चात वह राजभवन के लिये प्रस्थान करेंगी। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक दोपहर में 2.45 बजे Mumbai जाने के लिए राजभवन से अमौसी हवाई अड्डे को प्रस्थान करेंगे।

मनोनीत राज्यपाल Anandiben Patel ने कहा है कि भेंट के अवसर पर पुष्प गुच्छ आदि के बजाय पुस्तकें एवं खाद्य वस्तुएं दी जानी चाहिए जिन्हें किसी जरूरतमंद को दिया जा सके जो किसी के उपयोग में आ सके। Anandiben Patel का मानना है कि पुष्प स्वीकार कर निश्चय ही सुखद अनुभूति होती है पर फूल के खराब होने के साथ पैसे भी बेकार हो जाते हैं। उसकी अपेक्षा यदि कोई पुस्तक या खाद्य वस्तु आदि हो तो वह जरूरतमंद बच्चों को भी भेजी जा सकती है। इससे पहले भी वह राजभवन मध्य प्रदेश में खाद्य वस्तुओं एवं किताबों को अनाथालय, वृद्धाश्रम और मलिन बस्तियों के बच्चों को उपहार स्वरूप भेजती रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *