बाढ़ के बाद हुआ भूस्खलन, केरल में हालत गंभीर

देशभर में भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं।केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में बाढ़ से हालत गंभीर बन गए हैं। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में आने वाले 48 घंटों में भीषण बारिश की आशंका है। केरल में भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है और गुरुवार को वर्षा जनित हादसों में 40 लोगों की मौत होने की खबरें हैं।

वायनाड में भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। वायनाड में मेप्पडी के पास पुथुमाला से एनडीआरएफ ने 60 लोगों को बचाया है।अबतक लगभग 100 से ज्यादा लोगों को इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाया गया है।

कर्नाटक में बाढ़ के बाद भारतीय वायुसेना लोगों की मदद के लिए आगे आ गई है।  भारतीय वायु सेना की टीमों ने बेलगावी में बाढ़ राहत अभियान चलाया। Roggi, Halolli, Udhagatti और Girdal से कुल 25  आम नागरिकों को भारतीय वायुसेना ने बचाया है। प्रभावित क्षेत्रों में पीने के पानी के साथ लगभग 475 खाद्य पैकेट बंद हो गए।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लाक में गुदरा नाले से 15 लोगों को बचाया गया है, यहां बारिश के कारण बाढ़ आने से लोग फंस गए थे।

केरल के वायनाड जिले के मेप्पडी से दो शव बरामद किए गए हैं, यहां कल एक भूस्खलन हुआ था। पुथुमाला में गुरुवार देर रात हुए भूस्खलन में दो शव बरामद कर लिए गए हैं। अभी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं कर्नाटक के मंगलुरु में बेलथांगडी तालुक के कोककडा क्षेत्र के पास कपिला नदी में एक व्यक्ति डूब गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *