बीच धारा में पलटी नाव गई दो लोगों की जान

रक्षाबंधन के दिन यमुना नदी पार करते वक्त बीच धारा में पहुंचकर संतुलन बिगडऩे से नाव पलट गई। इससे महिला समेत 2 लोग डूब गए, जबकि नाविक समेत 6 लोग किसी तरह तैरकर बाहर आ गए। नाव में 8 लोग सवार थे। डूबे महिला व अधेड़ का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

हमीरपुर के थाना सुमेरपुर भरुआ के सुरौली यमुना घाट से इस पार फतेहपुर के धाना घाट आने के लिए गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे नाव में बैठकर नाविक समेत 8 लोग आ रहे थे। नाव बीच धारा में पहुंची तभी बहाव तेज होने से संतुलन बिगड़ गया, जिससे नाव गहरे पानी में आकर पलट गई।

नाव में सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे। Hamirpur के भरुआ सुमेरपुर निवासी निशा देवी पत्नी धरमू निषाद व चांदपुर थाने के धाना गांव निवासी जगन्नाथ नदी में डूब गए।  सूचना पर पहुंची Police ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में उतारा, दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। दोनों को खोजने के लिए दूसरे दिन शुक्रवार सुबह Kanpur से NDRF की Team पहुंची।

Team नदी में दोनों को खोजने में जुटी है पर अभी तक सफलता नहीं मिली है। चांदपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया नाव में नाविक समेत 8 लोग सवार थे। नाव पलटने से महिला व अधेड़ डूब गए हैं। गोताखोरों को उतार कर दोनों को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।  धाना गांव निवासी जनन्नाथ हमीरपुर में राजगीर का काम कर रहा था। रक्षा बंधन के त्योहार पर घर आ रहा था। वहीं निशा अपने मायके धाना गांव ससुराल सुरौली से आ रही थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *