यह हादसा Maharashtra के भिवंडी के शांति नगर इलाके में शनिवार को एक 4 मंजिला इमरात के ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 घायल। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव का कार्य शुरू किया और 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के आयुक्त अशोक रांखम ने कहा कि मलबे से अब तक 4 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि यह इमारत बहुत बुरी अवस्था में थी और जब यह हादसा हुआ तब इसे खाली किया जा रहा था।
आयुक्त ने कहा कि लोगों ने हमें सूचित किया था कि इमारत ढह सकती है। मैं अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और इमारत को खाली करने को कहा। लोगों ने इमारत को खाली कर दिया था लेकिन फिर कुछ लोग अपना सामान लेने के लिए अंदर चले गए। इसी बीच बिल्डिंग ढह गई।
यह 8 साल पुरानी इमारत है और इसे अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। आपदा प्रबंधन अधिकारी संतोष कदम ने बताया कि दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के कर्मी मलबे में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक अभियान चला रहे है।