बलूचिस्तान प्रांत में मुठभेड़ के दौरान 6 लोगों को उतारा मौत के घाट

Pakistan के बलूचिस्‍तान प्रांत में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने 6 अलगाववादियों को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों में 1 महिला अलगाववादी भी शामिल है। पाकिस्‍तानी सुरक्षा बल ने मारे गए लोगों को आंतकवादी की संज्ञा दी है। Pakistan ने कहा कि सुरक्षा बलों ने 6 आंतकवादियों को मार गिराया है। इसमें 1 महिला आंतकवादी भी शामिल थी।

Pakistan का दावा है कि इस मूठभेड़ में कुछ सुरक्षा बल के जवान भी घायल हुए हैं। Pakistan का बलूचिस्‍तान प्रांत कई दशकों से अपनी आजादी की मांग करता रहा है। लेकिन Pak सेना ने कई बार उनकी आवाज को बंदूक के दम पर कुचल दिया। Pakistan इन अलगावदियों को आंतकवादी की संज्ञा देता है।
Pakistan का कहना है कि प्रतिबंधित बलूचिस्‍तान प्रांत में बुधवार को सुरक्षा बलों ने आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। Pakistan का कहना है इस मुठभेड़े में 5 आतंकवादी मारे गए हैं। इस हमले में खुफिया एजेंसी और सुरक्षा‍कर्मी भी घायल हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद छापे मारी की गई। प्रवक्‍ता ने कहा कि आत्‍मघाती जैकेट पहने महिला ने मुठभेड़ के दौरान खुद को उड़ा लिया। Department ने कहा कि सुरक्षा बल ने मुठभेड़ स्‍थल से हथियार और गोला बारूद भी जब्‍त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *