जालौन के कॉलेज में अराजकतत्वों ने तोड़ी गांधी प्रतिमा

देश एक ओर जहां Father of the Nation Mahatma Gandhi की जयंती (दो अक्टूबर) पर विशिष्ट आयोजन की तैयारी में लगा है, वहीं कुछ अराजक लोग माहौल खराब करने में लगे हैं। जालौन के श्री गांधी इंटर कॉलेज में कुछ अराजकतत्वों ने Father of the Nation Mahatma Gandhi की प्रतिमा को खंडित कर दिया।

इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विद्यालय परिसर में धरना दिया। उन्होंने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की साथ ही कहा कि दो अक्टूबर के पहले बापू की नई प्रतिमा को स्थापित कराया जाए। इसके साथ मामले का जल्द खुलासा कर, इसको अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गांधी इंटर कॉलेज में स्थापित गांधी प्रतिमा को गुरुवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार सुबह यह देख हंगामा मच गया। वहां राजनीतिक दल के लोग पहुंच गए। Police और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। प्रतिमा की तत्काल मरम्मत करा फूल माला चढ़ाई गई। इसके साथ ही Police अधिकारियों ने प्रतिमा को सलामी दी। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *