Advertisement

पीएम के जन्मदिन के जश्न पर एम्स पहुंचकर बच्चों को बांटे फल

Advertisement

BJP अध्यक्ष Amit Shah और कार्यकारी अध्यक्ष J.P Nadda ने AIIMS में भर्ती बच्चों से मुलाकात की और उन्हें PM Modi के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए शुरू किए गए पार्टी के ‘सेवा सप्तकंम चिन्ह’ के हिस्से के रूप में फल दिए।

Advertisement

BJP ने PM Narendra Modi के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष Amit Shah ने शनिवार से शुरू की है। उन्होंने AIIMS Hospital पहुंचकर बच्चों को फल बांटे। यह सेवा सप्ताह 14 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ कार्यकारी अध्यक्ष J.P Nadda भी मौजूद रहे।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत विभिन्न सामाजिक व सेवा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पार्टी ने इसके लिए तीन नेताओं की एक समिति बनाई है तो सभी आयोजनों को अंतिम रूप दे रही है। PM का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाएगा। मोदी सरकार-2 के सौ दिन पूरे होने के साथ ही प्रधानमंत्री का भी जन्मदिन आ रहा है।

BJP इसे उपलब्धियों के जश्न के रूप में मनाएगी। पार्टी उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सचिव सुधा यादव व सुनील देवधर सारे आयोजनों को अंतिम रूप दे रहे हैं। खन्ना पार्टी संगठन और केंद्र व राज्य स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय का काम देख रहे हैं। वहीं मेघवाल सांसदों व मंत्रियों के कार्यक्रमों व उनमें भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। PM अपना जन्मदिन संसदीय क्षेत्र Varanasi में मना सकते हैं। अभी अधिकृत सूचना नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement