20 सितंबर 2019, शुक्रवार
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
वार शुक्रवार माह आश्विन
तिथि षष्ठी-20:13:55 तक पक्ष कृष्ण
करण गर-07:55:35 तक, वणिज-20:13:55 तक नक्षत्र कृत्तिका-10:20:05 तक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:08:13 चंद्रोदय 22:17:00
सूर्यास्त 18:20:52 चंद्रास्त 11:18:59
सूर्य राशि कन्या चंद्र राशि वृषभ
20 सितंबर 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:50 से 12:38 तक अमृत काल 07:47 से 09:29 तक
20 सितंबर 2019 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 08:34:44 से 09:23:35 तक, 12:38:57 से 13:27:48 तक कालवेला / अर्द्धयाम 15:05:29 से 15:54:20 तक
कुलिक 08:34:44 से 09:23:35 तक यमघण्ट 16:43:10 से 17:32:01 तक
कंटक 13:27:48 से 14:16:38 तक यमगण्ड 15:17:42 से 16:49:17 तक
राहुकाल 10:42:57 से 12:14:32 तक गुलिक काल 07:39:47 से 09:11:22 तक
20 सितंबर 2019 का व्रत और त्यौहार
षष्ठी श्राद्ध

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस के छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। आज काम में कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना बन रही है। आपका आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत होगा। आप परिवारवालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, धन लाभ होंगे।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिनबेहतरीन रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने सेदिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी। शिवजी को प्रणाम करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। नई तकनीक से आपके व्यापार में वृद्धि की संभावना है। उत्पादन कार्य तेज गति से पूरा होगा। आज अपने पार्टनर के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। छात्रों को अपने पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको संतान सुख का भी लाभ मिलेगा। मंदिर में मिश्री दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आपको ऑफिस में संभलकर रहने की जरूरत है। कुछ लोग आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। आपके प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी । खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आप अपना ध्यान किसी नए काम की ओर लगायेंगे। करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको फ़ास्ट फ़ूड खाने से बचना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी डील में आपको सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। घर वालों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। ब्राह्मण को कुछ दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण दिन रहेगा। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज आपको किसी शादी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा। शिवलिंग पर नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

तुला राशि का राशिफल:-
आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग नहीं मिलपायेगा। आपको घर के काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनेजीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़सकता है। बड़े-बुजुर्ग को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपकी सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल रहेंगे। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। आपका प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। करियरमें बड़ी सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने सीनियर से प्रोत्साहन मिलेगा। शिवलिंग पर तिल चढ़ाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि का राशिफल:-
आज बिजनेस के सिलसिले में यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने के बारे मे%