बेसहारा गरीब महिला को पुलिस कर्मियों ने दिया सहारा

श्रीमती मोहनी पत्नी स्वर्गीय झब्बू उम्र करीब 70 वर्ष न तो कोई आवास है और न ही आय का कोई साधन। उक्त वृद्ध महिला के तीन लड़के अपने परिवार के साथ दिल्ली व अन्य जगह रहते है, जिन्होंने उक्त वृद्ध महिला को अपने घर से निकाल दिया।

उक्त महिला अपने मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़के के साथ एक झोपड़ी में रहती है, जिसके पास खाने तक को कुछ भी नहीं है। उक्त प्रकरण थानाध्यक्ष पाली के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा उक्त असहाय वृद्ध विधवा महिला व उसके मानसिक रूप से विक्षिप्त लड़के को पहनने के लिए कपड़े व राशन के साथ-साथ नकद 2100 रूपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई। उक्त महिला को कोई भी पेंशन नही मिल रही है, इसके संबंध में भी आवश्यक प्रयास कर विधवा पेंशन या वृद्धा अवस्था पेशन दिलाने के भी प्रयास किये जायेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *