गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को निर्वाचित किया गया घोषित

Govind Nagar विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को निर्वाचित घोषित किया गया। भाजपा ने सीधे मुकाबले में Congress प्रत्याशी को 21,244 मतों के अंतर से शिकस्त दी। यहां भाजपा के सुरेंद्र मैथानी को 60,237 तथा Congress की करिश्मा ठाकुर को 38,993 वोट हासिल हुए। कुल गिने गए 1,20,255 मतों में से भाजपा को 50.51 व Congress प्रत्याशी को 32.69 फीसदी वोट मिले।

गुरुवार सुबह 8 बजे से नौबस्ता गल्ला मंडी में शुरू हुई मतों की गिनती में भाजपा ने 962 वोटों की बढ़त बना ली थी। पहले चक्र से बढ़त का सिलसिला  लगातार 25 राउंड तक जारी रहा। हर राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना ली। सीधे मुकाबले में भाजपा ने Congress को टक्कर दी। सपा के सम्राट विकास यादव को 11,915 वोट हासिल हुए। कुल पड़े मतों का यह 9.90 फीसदी है। फिर भी जमानत नहीं बचा सके।

बसपा प्रत्याशी देवी प्रसाद तिवारी चौथे स्थान पर जरूर रहे लेकिन जमानत नहीं बचा सके। उन्हें 5434 मत हासिल हुए। यह कुल पड़े मतों का 4.5 फीसदी है। 2017 के चुनाव में भी Govind Nagar में BJP और Congress के बीच टक्कर थी। Loksabha Election में भी Congress दूसरे नंबर की पार्टी रही। यहां भाजपा ने लगातार तीसरी बार जीत जरूर दर्ज की है लेकिन वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव और Loksabha Election की अपेक्षा वोट प्रतिशत गिरा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *