26 अक्टूबर 2019, शनिवार
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत्-1941 विकारी)
तिथि त्रयोदशी-15:48:42 तक पक्ष कृष्ण
नक्षत्र उत्तरा फाल्गुनी-08:27:51 तक, हस्त-29:49:55 तक माह कार्तिक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:28:34 चंद्रोदय 29:15:59
सूर्यास्त 17:41:28 चंद्रास्त 16:45:00
सूर्य राशि तुला चंद्र राशि कन्या
26 अक्टूबर 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:43 से 12:27 तक अमृत काल 24:30+ से 25:55+ तक
26 अक्टूबर 2019 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 06:28:34 से 07:13:26 तक, 07:13:26 से 07:58:18 तक कालवेला / अर्द्धयाम 13:12:18 से 13:57:10 तक
कुलिक 07:13:26 से 07:58:18 तक यमघण्ट 14:42:01 से 15:26:53 तक
कंटक 11:42:35 से 12:27:27 तक यमगण्ड 13:29:08 से 14:53:14 तक
राहुकाल 09:16:48 से 10:40:54 तक गुलिक काल 06:28:34 से 07:52:41 तक
26 अक्टूबर 2019 का व्रत और त्यौहार
मासिक शिवरात्रि व्रत, शिव चतुर्दशी व्रत, काली चौदस, हनुमान पूजा

मेष राशि का राशिफल:-
आज थोड़ी-सी मेहनत से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इनकार न करें। काम की परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन आपको अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी सम्भावना है। विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों से मुलाकात संभावित है। वाहन खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आप समाज के कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। छोटे बच्चों को गिफ्ट मिल सकते हैं, जिससे वो पूरा दिन खुश रहेंगे। आज आपको अपने काम के पॉजिटिव रिजल्टमिलेंगे। किसी ऑनलाइन वेबसाइट से अपने लिये कुछ ऑर्डर कर सकते हैं, आज पूरा दिन उसीचीज़ के बारे में सोचते रहेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। भाग्य आपके पक्ष में है। आप परिवार के साथ समय बितायेंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं। आज शाम को घर के आंगन में दीपक जलाएं, सब अच्छा होगा।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। परिस्थितियों कठिन हो सकती हैं।गलतफहमी होने की संभावनाएँ हैं। कार्यस्थल पर संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। समझ तथा तालमेल की कमी वाद विवाद और शत्रुता का रूप ले सकती है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा। आप जिस काम को करेंगे, वोसमय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। आज किसी जरुरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आपको गिफ्ट मिल सकता है। आज निश्चित रूप से आपके लिए एक भाग्यशाली दिन नहीं है। इसे शुभ बनाने के लिए आपको काफी संघर्ष करना होगा। आज के दिन चौमुखी दीपक जलाएं, हनुमान जी की उपासना करें।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सकारात्मक समय है। आपको अपने वरिष्ठों और श्रेष्ठ अधिकारियों से अनुकूल और स्वीकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। आपको काम में नये उत्साह का अनुभव होगा और कार्यालय में भी अपने सहयोगियों से सक्रिय समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। विवाहित जीवन में व्यावहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी को भी चाहे वह कितनी ही करीबी क्यों न हो न ही ऋण दे और न ही किसी के लिए भी जमानत पर हस्ताक्षर करें। रूके हुए काम दूसरों की मदद से पूरे होने की संभावना है। इस राशि के बिल्डर्स को अचानक से काफी फायदा हो सकता है। आज धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाना पड़ सकता है, जिससे आपके कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आज का दिन सभी प्रकार की गतिविधियों व्यक्तिगत तथा व्यावसायिक रुप से शुभ और आशाजनक है। आज के दिन स्नान करते समय थोड़ा-सा गंगाजल मिलाएं, आपको सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उन सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे। जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है। आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी। आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है। आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अपने प्रति आपके प्यार और सेवा भाव से आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे। किसी खास को इम्प्रेस करने के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी सामान की खरीदारी में थोड़ी देर हो सकती है। आपको परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको राहत मिलेगी। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे। शाम को दीए जलाएं, शनि मंदिर में काला कपड़ा भेंट करें, लंबी आयु का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। व्यवसायिकों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आयेंगें। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है। आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे। इस राशि के विवाहित जीवनसाथी के साथ मन्दिर में जा सकते हैं। आपके सारे काम पूरे हो जायेंगे, लेकिन धैर्य बनाये रखने की आवश्यकता है। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज बच्चों केसाथ शॉपिंग पर जा सकते हैं। अपनी कल्पनाओं के निहित अर्थ को समझें इससे आपको सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। तुलसी के पास दीप जलाएं, आज के दिन गाय को रोटी खिलाएं, आपके काम अच्छे से पूरे हो जायेंगे।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर लगा रहेगा। आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। आपको पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी कुशाग्र और विश्वसनीय परख के आधार पर वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप अच्छा भोजन खायेंगें और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगें। युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी। आप एक नए रिश्ते का आरम्भ कर सकते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन आज खुश रहेंगे। फैमिली के साथ किसी हॉटल में खाना खाने जा सकते हैं। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। काम पूरा करने के लिये कोई आपसे मदद मांग सकता है। आज कोई पुराना दोस्त आपके घर पर आ सकता है, जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। आज का दिन आपके उन भाग्यशाली दिनों में से एक है जब किस्मत आप पर मुस्करा रही है। इस दिन में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। आज के दिन घर के पास मन्दिर में जाकर दीपक जलाएं, मन को शांति मिलेगी।

तुला राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके करियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाजे खोल देगा। परिवार और मित्रगण आपके स्वयं के उद्यम को स्थापित करने के लिए आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। व्यवसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तिगत संप्रेषण में एक भावनात्मक गहराई होगी जो फलदायक भी रहेगी। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। आप नये घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ अपने भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। घर की इलेक्ट्रॉनिक चीजों पर थोड़ा खर्च करना पड़ सकता है। आज आप अपने बिजनेस पार्टनर के घर त्योहार की शुभकामना देने जा सकते हैं। शाम को आप शारीरिक रूप से थोड़ी थकान महसूस कर सकते हैं। अपना नज़रिया पॉज़िटिव बनाकर रखें, सब काम अच्छे से होंगे। भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा। जिनके होने की आपने कभी उम्मीद न की हो, ऐसे प्रसंगो का घटित होना आज संभव है। आज के दिन सुबह स्नान से पहले तेल मालिश करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का सदुपयोग करें। आप उपलब्ध अवसरों से अधिकतम फायदा लेने में सक्षम होंगे। आपके आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगें, लेकिन ये प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगें। घर का वातावरण कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण होगा। आपको चतुराई से परिस्थितियों को संभालने की जरूरत होगी हालांकि बच्चे खुशी का स्रोत बनेंगे। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स मिलने के योग बन रहे हैं। आज घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी। आज किसी पार्टी में अपने जीवनसाथी को साथ ले जा सकते हैं। इससे आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। सौभाग्य आज आपको घेरे रहेगा । आप कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करें। आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। शाम को दीपक जलाएं, हनुमान जी के दर्शन करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं, इससे आपके सभी काम बनेंगे।

धनु राशि का राशिफल:-
आज के दिन किस्मत आपके साथ है। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें। आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्तिथियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे। आप अपने साथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों द्वारा आपके लिए बनाई गयी योजना के प्रवाह में बहने का लुत्फ उठा सकते हैं। घर में आये मेहमान आपकी शाम को मनोहर और उत्कृष्ट बना देंगे। परिवार के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आज किसी बड़े-बुजुर्ग की मदद करने से आपको बड़ी राहत महसूस होगी। भाग्य आज आपके पक्ष में है। आप वास्तव में जो कुछ करना चाहते है, उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। आज के दिन अपने माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

मकर राशि का राशिफल:-
आज अपने दायरे को बढ़ाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है। निवेश सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। आपके प्रबंधक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते है। आप समय पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में सक्षम नही रहेंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। छल के प्रति सतर्क रहें । दोस्ती की आड़ में कोई दुश्मन आपके विश्वास को धोखा दे सकता है। आज किसी काम को संतुलन बनाकर करने से वह समय से पहले पूरा हो सकता है। बाकी समय में आप कहीं घूमने जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आज अपनी काबीलियत को रचनात्मक तरीके से प्रदर्शित कर सकते हैं। आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है। आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा। चौमुखी दीया जलाएं, दिन बच्चों को कपड़े गिफ्ट करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन बेहद अनुकूल रहेगा। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकते हैं। आप जल्दबाजी में कुछ ऐसी बातें कह जाएंगे या कुछ कर जाएंगे जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं। पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें। आज आप अपने आपको कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनों के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। आपसे बहुत अधिक उम्मीद की जाएंगी जिससे आप परेशान हो सकते हैं। छोटी सी गतिविधि भी आज गंभीर रूप से हिंसात्मक हो सकती है इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग हैं । प्रमोशन के भी कुछ चांस बन सकते हैं। बिल्डर्स अपने काम को बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। विवाहितों के लिये भी स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपके लिए अनुकूल दिन नही है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रार्थना से आपको बहुत सहायता मिलेगी। आज के दिन तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाएं, काम आसानी से बनेंगे।

मीन राशि का राशिफल:-
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। आराम और सुख सुविधाओं का आनंद लेने के लिए आप के पास पर्याप्त संसाधन रहेंगे। मित्रों के साथ मनाया गया जश्न आपको अत्याधिक आनंदोल्लास बना देगा। आपके अतीत से कोई अपना आपके संपर्क में आएगा जिससे आज का दिन एक यादगार दिन बन जाएगा। रूके हुए काम में सहयोगी से मदद मिल सकती है। आप किसी से अपने दिल की बात कह सकते हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। टीचर्स के साथ आपका अच्छा टाइम स्पेंड होगा। कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्याएं आज खत्म हो सकती हैं। आज शत्रु पक्ष आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। यह आपके लिए एक चुनौती भरा दिन रहेगा। आपको आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े। आज के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                     सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                           (श्री धाम वृंदावन)
                                      मो.न. +91-8318715381

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *