2 नवंबर 2019, शनिवार
विक्रम संवत् २०७६ (शक संवत् – 1941 विकारी)
तिथि षष्ठी-25:33:41 तक पक्ष शुक्ल
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा-23:02:11 तक माह कार्तिक
सूर्य व चंद्र से संबंधित जानकारी
सूर्योदय 06:33:28 चंद्रोदय 11:33:59
सूर्यास्त 17:35:42 चंद्रास्त 22:08:59
सूर्य राशि तुला चंद्र राशि धनु
2 नवंबर 2019 शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:43 से 12:26 तक अमृत काल 18:01 से 19:41 तक
2 नवंबर 2019 का अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 06:33:28 से 07:17:37 तक, 07:17:37 से 08:01:46 तक कालवेला/अर्द्धयाम 13:10:49 से 13:54:58 तक
कुलिक 07:17:37 से 08:01:46 तक यमघण्ट 14:39:07 से 15:23:16 तक
कंटक 11:42:31 से 12:26:40 तक यमगण्ड 13:27:22 से 14:50:09 तक
राहुकाल 09:19:01 से 10:41:48 तक गुलिक काल 06:33:28 से 07:56:14 त
2 नवंबर 2019 का व्रत और त्यौहार
सूर्यषष्ठी (डालछठ) व्रत संध्या अर्घ्य, स्कंद षष्ठी व्रत

मेष राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यालय में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे खुश होंगे। व्यापार बढ़ेगा। कोई भी नई जिम्मेदारी लेने से इंकार न करें। काम की परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेंगी। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। नई परियोजनाओं में पूंजी निवेश किया जा सकता है। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर परिवार में शुरू की जा सकती है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा बहुत मनमुटाव संभव है, लेकिन आपको अपने प्रिय से उपहार प्राप्त होने की भी सम्भावना है। विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पुनर्मिलन संभावित है। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आप किसी नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की राय लेना बेहतर रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। दूसरों पर आपके काम का पॉजिटिव असर पड़ेगा। भाग्य आपके पक्ष में है। आप परिवार के साथ समय बिताएंगे और किसी खुशी के मौके का जश्न मनाने की भी संभावनाएं हैं। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपने अब तक जितनी कड़ी मेहनत की है, उन सबका सकारात्मक परिणाम मिलने का समय आखिर आ गया है। अंतिम नतीजों से आप खुश और तनावमुक्त हों जाएंगे।जो व्यक्ति अपने करियर में एक नई शुरुआत करना चाहते हैं उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया समय है। आज आपकी मुलाकात किसी निकट और प्रिय व्यक्ति से होगी।आज का दिन अपने परिवार से अपने प्रियतम का परिचय कराने के लिए सर्वोत्तम है।आपको अपने मित्रों और सहयोगियों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। अपने प्रति आपके प्यार और सेवा भाव से आपके परिवार के बड़े बुजुर्ग आपसे खुश रहेंगे। आपको धन लाभ के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में सभी से विनम्रता से पेश आने पर आप आगे बढ़ेंगे। किसी नजदीकी दोस्त के साथ मिलकर काम करने से आपको लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। आपके काम समय से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।आज दिन भर जो आपके साथ घटित होने वाला है, उससे आप आश्चर्यचकित रहेंगे। आपको कुछ ऐसे नए और दिलचस्प लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो आपके जीवन पर छाप छोड़ जाएंगे। सुबह उठकर अपने इष्टदेवको प्रणाम करें, दाम्पत्य संबंध बेहतर होंगे।

मिथुन राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यालय में मतभेद और विवादों को हल करने के लिए एक अनुकूल दिन है। आपको पदोन्नति, आर्थिक लाभ एवं व्यवसाय में मुनाफे के बारे में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज मित्रों और परिवार के साथ पिकनिक मनाने या भ्रमण करने के लिए एक अच्छा दिन है। आप अच्छा भोजन खाएंगे और अच्छे कपडे पहनेंगे तथा अपने परिहास युक्त वार्तालाप से दूसरों को प्रभावित करेंगे। युवाओं को दोस्तों और रिश्तेदारों से उपहार और शुभकामनाएं प्राप्त होंगी। आप एक नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी कुशाग्र और विश्वसनीय परख के आधार पर वित्तीय मामलों के बारे में निर्णय लेने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। घर में किसी मेहमान के आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपकी मुलाकात किसी बड़े व्यक्ति से हो सकती है। आप अपनी बात दूसरों के सामने रखने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका उन भाग्यशाली दिनों में से एक है जब किस्मत आप पर मुस्करा रही है। इस दिन में आपको नई ऊंचाइयों पर ले जाने की क्षमता है। सूर्य को जल आर्पित करें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कर्क राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। व्यवसायियों के लिए यह सप्ताह व्यस्त रहेगा। आज का दिन आपके सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। सहकर्मी आपके कार्यों को आसान बनाने और आपकी सहायता करने के लिए आगे आएंगे। आज किसी भी तरह के निवेश के बारे में सोच विचार करने के लिए एक अच्छा दिन है। आज आपके लिए एक अनुकूल दिन है। फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों की किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और आप मिलकर कुछ प्रिय यादें पुनर्जीवित करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप किसी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र से भी अनबन की संभावना है। फालतू की बहस करने से आपको बचना चाहिए। पुरानी बातों के कारण कुछ कामों में आपका मन नहीं लगेगा। अपनी कल्पनाओं के निहित अर्थ को समझें। इस से सौभाग्य और सफलता प्राप्त होगी। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें,आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

सिंह राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने काम के लिए मान्यता और पुरस्कार प्राप्त होंगे। सहकर्मी और मातहत आपके लक्ष्यों को पूरा करने में मददगार साबित होंगे। सकारात्मक और रचनात्मक पहल करने के लिए समय अच्छा है। आराम और सुख सुविधाओं का आनंद लेने के लिए आपके पास पर्याप्त संसाधन रहेंगे। मित्रों के साथ मनाया गया जश्न आपको अत्यधिक आनंद देगा। आपके अतीत से कोई आपका अपना आपके संपर्क में आएगा जिससे आज का दिन एक यादगार दिन बन जाएगा। अपने जीवन साथी के साथ अपनी अंतरंग भावनाओं को साझा करने के लिए आज बढ़िया दिन है। ऑफिस में आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। इसके पीछे कोई साजिश भी हो सकती है। आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। आपको कहीं-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यह आपके लिए एक चुनौती भरा दिन रहेगा। आपको आत्मविश्लेषण की आवश्यकता होगी और यहां तक कि कुछ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन करने का फैसला भी लेना पड़े। पीपल के पेड़ के सामने तेल का दीपक जलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

कन्या राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन शानदार रहेगा। विवादों को निपटाने या कर्ज चुकाने के लिए पैसा खर्च करना पड़ सकता है। अचानक से उत्पन्न वित्तीय मुद्दे और समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आप जल्दबाजी में कुछ एेसी बातें कह जाएंगे या कुछ कर जाएंगे जिसके लिए आपको बाद में पछताना पड़ सकता हैं। पैसे के मामलों में आज किसी पर भी भरोसा न करें। आज आप अपने आपको कई बातों से घिरा महसूस कर सकते हैं। तनाव में वृद्धि होगी। चिड़चिड़ापन रहेगा और छोटे भाई बहनो के साथ मतभेद होने की भी संभावना है। आपसे बहुत अधिक उम्मीद की जाएंगी जिससे आप खिज सकते हैं। छोटी सी गतिविधि भी आज गंभीर रूप से हिंसात्मक हो सकती है इसलिए शांत रहने की कोशिश करें। बच्चों के साथ आप अधिक समय बितायेंगे, इससे आपके बीच रिश्ते मजबूत होंगे। पैसा कमाने के नए मौके सामने आयेंगे। किसी काम से आप दोस्त के घर पर जायेंगे। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिलेगी। आपके दाम्पत्य जीवन में समरसता आयेगी। मेहनत के बल पर आप हर चीज को अपने अनुकूल कर लेंगे। आज आपके अनुकूल दिन नहीं है। विलंब और विफलताओं से जूझते हुए आपको कठिन समय का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रार्थना से आपको बहुत सहायता मिलेगी। जरूरतमंद को कुछ गिफ्ट करें, प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे।

तुला राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी का वातावरण अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र के लिए यह सकारात्मक समय है। आपको अपने वरिष्ठों और श्रेष्ठ अधिकारियों से अनुकूल और स्वीकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। आपको काम में नए उत्साह का अनुभव होगा और कार्यालय में भी अपने सहयोगियों से सक्रिय समर्थन प्राप्त होने की संभावना है। विवाहित जीवन में व्यवहारिक विवाद बना रहेगा। पति/पत्नी के साथ तीव्र तर्क-वितर्क से बचें। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद हो सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी को भी चाहे वह कितनी ही करीबी क्यों न हो ना ही ऋण दे और न ही किसी के लिए भी जमानत पर हस्ताक्षर करें। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना आपके लिए कारगर साबित हो सकता है। परिवार में कुछ अनबन की स्थिति हो सकती है। ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आपको किसी से ज्यादा उम्मीद लगाने से बचना चाहिए। आज का दिन सभी प्रकार की गतिविधियों चाहे वो व्यक्तिगत हो या व्यावसायिक दोनों के लिए शुभ और आशाजनक है। गायत्री मंत्र का जप करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।

वृश्चिक राशि का राशिफल:-
आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। परिस्थितियां कठिन हो सकती हैं। गलतफहमी होने की संभावनाएं हैं। कार्यस्थल पर आपको संघर्ष का सामना करना पड़ सकता है। कोई सकारात्मक काम नहीं हो पाएगा। अपने प्रयासों में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। आपका प्यार आपसे दूर जा सकता है। समझ तथा तालमेल की कमी वाद विवाद और शत्रुता का रूप ले सकती है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। लवमेट के लिए भी आज का दिन बेहतर रहेगा। नई दिशा में आगे बढ़ने के आपको कई मौके मिलेंगे। आप अपनी मन की बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। अधिकारियों से आपके संबंध सुधर सकते हैं। आज निश्चित रूप से आपके लिए एक भाग्यशाली दिन नहीं है। इसे शुभ बनाने के लिए आपको काफ़ी संघर्ष करना होगा। सूर्य को नमस्कार करें, तरक्की के कई नए रास्ते खुलेंगे।

धनु राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति निश्चित रूप से सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी। कार्य सम्बंधित कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का प्रयोग करें। आज आप आसानी से प्रतिकूल परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सक्षम रहेंगे। आप अपने साथी के साथ काफी जोशीले और स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों द्वारा आपके लिए बनाई गयी योजना के प्रवाह में बहने का आनंद उठा सकते हैं । घर में आए मेहमान आपकी शाम को मनोहर और उत्कृष्ट बना देंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। कारोबार में नए कॉन्टैक्ट भी होंगे। आपको काम करने के कई नये मौके मिलेंगे। ऑफिस का काम समय से निपटा लेंगे। आपसे कुछ लोग प्रभावित भी होंगे। परिवार में कोई अच्छी खबर मिलेगी। भाग्य आज आपके पक्ष में है। आप वास्तव में जो कुछ करना चाहते है उसे करने का आपको उपयुक्त अवसर प्राप्त होगा। आपको कुछ अलग तरह के अनुभव होंगे। मंदिर में इत्र दान करें, धन में वृद्धि होगी।

मकर राशि का राशिफल:-
आज आप किसी मित्र के साथ कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना सकते हैं। यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है। निवेश सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण निर्णय किसी और दिन के लिए स्थगित कर दें। आप के प्रबंधक आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते है। आप समय पर अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने में असक्षम रहेंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। मन की सामान्य शांति के लिए घरेलू परेशानियां कष्टप्रद हो सकती है। छल के प्रति सतर्क रहें। दोस्ती की आड़ में कोई दुश्मन आपके विश्वास को धोखा दे सकता है। आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। काम के साथ चुनौतियाँ भी ज्यादा हो सकती है| ऑफिस के कुछ मामलों में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। मन में आती कुछ बातें आपको परेशान कर सकती है। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लग पायेगा।आज अपने भाग्य पर निर्भर रहने का दिन नहीं है। आपको अपने प्रयासों द्वारा ही अपने मुकद्दर को तराशना होगा। मंदिर में कुछ समय बिताएं, चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

कुंभ राशि का राशिफल:-
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपको कोई एक ऐसा अवसर मिलेगा जो आपके करियर में बेहतर संभावनाओं के दरवाज़े खोल देगा। परिवार और मित्रगण आपके स्वयं के उद्यम को स्थापित करने के लिए आपकी आर्थिक रूप से सहायता करेंगे। व्यवसायियों को अपने कार्य का विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आपके व्यक्तिगत संप्रेषण में एक भावनात्मक गहराई होगी जो फलदायक भी रहेगी। सामाजिक हलकों में आप बहुत लोकप्रिय हो जाएंगे। आप नए घर, संपत्ति या वाहन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आप अपने प्रियजनों के साथ अपने भविष्य की परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आपका रूका हुआ काम समय पर पूरा हो जायेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल रहेगा। अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। आप उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। आपको निवेश के मामले में कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। भाग्य आज काफी हद तक आप के पक्ष में रहेगा। जिनके होने की आपने कभी उम्मीद न की हो, ऐसे प्रसंगो का घटित होना आज संभव है। अपने घर के बाहर एक मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन राशि का राशिफल:-
आज आप नई चीजें सीखने की कोशिश कर सकते हैं। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपने ज्ञान और अनुभव का सदुपयोग करें। आप उपलब्ध अवसरों से अधिकतम फायदा लेने में सक्षम होंगे। आपके आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगे। लॉटरी या शेयर बाजार से लाभ मिलने के संकेत हैं। रोमांस के अवसर स्पष्ट रूप से मिलेंगे, लेकिन ये प्रणय के क्षण अल्पजीवी होंगे। घर का वातावरण कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण होगा। आपको चतुराई से परिस्थितियों को संभालने की जरूरत होगी हालांकि बच्चे खुशी का स्रोत बनेंगे। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। दाम्पत्य संबंध में मधुरता बढ़ेगी। कम मेहनत से भी आपको ज्यादा फायदा हो सकता है। सौभाग्य आज आप को घेरे रहेगा। आप कोई भी निर्णय लेने के लिए अपने अंतर्ज्ञान का उपयोग करें। आप कई मायनों में अपने आपको भाग्यशाली महसूस करेंगे। गाय को रोटी खिलाएं, आपको सभी काम में फायदा होगा।

………..परम श्रद्धेय सौम्य मूर्ति

                            सोमदत्त जी महाराज (सौम्य जी)

                                                  (श्री धाम वृंदावन)
                                            मो.न. +91-8318715381

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *