आज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का आखिरी दिन, कल होंगे रिटायर

Chief Justice Of India Ranjan Gogoi  का Supreme Court में आज आखिरी दिन था। वह 17 नवंबर को रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने अक्टूबर 2018 में भारत के 46वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। Chief Justice के रूप में Ranjan Gogoi  का कार्यकाल करीब साढ़े 13 महीने का रहा। इस दौरान उन्होंने कुल 47 फैसले सुनाए, जिनमें से राम जन्मभूमि, तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक फैसले भी शामिल हैं।

1954 में असम में जन्मे Justice RanjanGogoi पूर्वोत्तर के पहले व्यक्ति बने जिन्हें भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उनके पिता Keshab Chandra Gogoi Assam के CM रहे।

गोगोई 1978 में गुवाहाटी बार एसोसिएशन में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य रूप से गुवाहाटी High Court में अभ्यास किया। 28 फरवरी, 2001 में गुवाहाटी High Court के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।

9 सितंबर 2010 को उन्हें पंजाब और हरियाणा High Court में स्थानांतरित कर दिया गया। 12 फरवरी, 2011 को उन्हें पंजाब और हरियाणा High Court के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। 23 अप्रैल, 2012 को गोगोई Supreme Court के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।

Justice Ranjan Gogoi एक सख्त जज के तौर पर जाने जाएंगे। वर्ष 2016 में Justice Gogoi ने Supreme Court के रिटायर्ड जज मार्कंडेय काटजू को अवमानना का नोटिस भेज दिया था। अवमानना नोटिस के बाद जस्टिस काटजू Supreme Court में पेश हुए और उन्होंने Facebook Post के लिए माफी मांगी।

यही नहीं वह उस का पीठ का हिस्सा रहे, जिसने लोकपाल अधिनियम को कमजोर करने के सरकार के प्रयासों को विफल कर दिया था। वह उस पीठ का भी हिस्सा रहे जिसने कोर्ट की अवमानना के लिए कोलकाता High Court के न्यायाधीश सी एस कन्नन को भी पहली बार जेल में डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *