Advertisement

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में आज बंद रहेंगे बाजार

Advertisement

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में रविवार को बाजार बंद रहेंगे। व्यापारियों का समर्थन और जागरूकता के लिए शनिवार को उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बाइक रैली निकाली। व्यापारी नेताओं ने भारत बंद के समर्थन में 15 को दुकानें बंद रखने का आवाहन किया।

Advertisement

बाइक रैली की शुरुआत आर्य समाज मंदिर से हुई। रैली महात्मा गांधी मार्ग से पिहानी चुंगी, रोडवेज बस अड्डा, नुमाइश चौराहा, कचहरी चौराहा, रेलवे स्टेशन, दुलीगंज चौराहा, नघेटा रोड, सिनेमा रोड, बड़ा चौराहा, बिलग्राम चुंगी, सरकुलर रोड, लखनऊ चुंगी, सांडी चुंगी, बावन चुंगी होते हुए बड़ा चौराहा पहुंचकर समाप्त हुई। व्यापारी नेताओं का कहना था कि ऑनलाइन कारोबार से छोटे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है।

रैली में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, अब्बाद हुसैन, दुर्गेश गुप्ता, हरिप्रताप सिंह, मनीष चौहान, शिवसेवक गुप्ता, डॉ. खुनखुन, विवेक सिंह, विक्रांत सिंह मौजूद रहे। ऑनलाइन व्यापार का फूंका जाएगा पुतला : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अचल अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार के चलते व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है, जिसके विरोध में 15 दिसंबर को बंद के दौरान जिदपीर चौराहा पर ऑनलाइन पुतला फूंका जाएगा। जिलाध्यक्ष पवन जैन, अजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, अशोक बंसल, सतनाम सिंह मौजूद रहे।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement