ठिठुरन भरी ठंड ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड

ठिठुरन भरी ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। शीतलहर ने भी पिछले 5 सालों का Record तोड़ दिया है। बुधवार तक शीतलहर से राहत की संभावना नहीं है। इस दौरान न धूप निकलेगी और न ही तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद है।

बृहस्पतिवार को शीतलहर से मामूली राहत मिल सकती है तापमान में गिरावट जारी रहेगी। शुक्रवार से कोहरा शुरू हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक सिमट जाएगा। Delhi में मंगलवार को कोहरे की वजह से दृष्यता काफी कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर जाना पड़ा।

वहीं यमुना बाजार इलाके में ठंड की वजह से रैन बसेरे में लोग शरण लेने को मजबूर हैं। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान भी 15 डिग्री तक सिमट जाने की संभावना है। सोमवार को NCR में नारनौल का न्यूनतम तापमान 1.7 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं रेवाड़ी का अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। Delhi में शीतलहर का प्रकोप 14 दिसंबर यानी लगातार 10 दिनों से ही बना हुआ है। इससे पहले इतनी लंबी शीतलहर 2014 में देखने को मिली थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *