केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 72 कंपनियों की वापसी के दिए आदेश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से केंद्र शासित प्रदेश J&K से अर्धसैनिक बलों की 72 कंपनियों की वापसी के आदेश दिए हैं। उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में J&K में नजरबंद किए गए नेताओं की स्थिति पर भी चर्चा हुई है।

जिन कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश से वापस बुलाया जा रहा है उनमें से 24 कंपनियां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों की हैं। जबकि प्रत्येक 12 कंपनियां सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सहस्त्र सीमा बल की हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह आदेश विगत सोमवार को जारी किया था जिसकी जानकारी मुख्य सचिव, गृह सचिव, जम्मू और कश्मीर के DGP को दी गई है। मंत्रालय ने इस आदेश की एक प्रति CRPF, BSF, ITBP, CISF और SSB के IG को भी जारी की है।

CRPF के अतिरिक्त महानिदेशक और जम्मू व कश्मीर के प्रभारी जुल्फिकार हसन ने बताया कि मंत्रालय इस आंतरिक मामले की समीक्षा करेगा। वापस भेजी जा रही इन 72 कंपनियों को अपने पूर्व स्थान पर जाना होगा। Delhi से भेजे गए 70 हजार से अधिक जवान अब वापस Delhi में तैनात होंगे। Delhi में 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड भी नजदीक है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *