जानिए इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में किस राजधानी की नही होगी झलक

इस बार की गणतंत्र दिवस परेड में राजधानी की झलक नहीं होगी। धर्मनिरपेक्ष सांस्कृतिक विरासत की थीम पर आधारित Delhi की झांकी का प्रस्ताव अस्वीकृत कर दिया गया है। हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड की झांकियां भी विशेषज्ञ समिति की कसौटी पर खरी नहीं उतरी।

पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ इत्यादि 16 राज्यों की झांकियां शामिल रहेंगी।जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के पास गणतंत्र दिवस परेड के लिए इस बार कुल 56 झांकियों के प्रस्ताव आए थे। इनमें से  को 22 झांकियों के प्रस्तावोंस्वीकृत किया गया है।

इनमें तीन केंद्रीय मंत्रलयों, 3 सरकारी विभागों और 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की झांकियां शामिल की गई हैं।Delhi सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग ने इस बार Delhi की धर्मनिरपेक्ष सांस्कृतिक विरासत पर झांकी तैयार करने का प्रस्ताव भेजा था। इसमें दर्शाया जाना था कि Delhi में सभी धर्म-संप्रदायों के लोग आपस में मिल-जुलकर रहते हैं और यहां सभी धर्मों के अनुयायियों के धार्मिक स्थल भी हैं।

विशेषज्ञ समिति ने Delhi के इस इकलौते प्रस्ताव को 4 राउंड तक विचाराधीन रखा, उसके बाद अस्वीकृत कर दिया।मालूम हो कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल में दिल्ली की झांकी गणतंत्र दिवस परेड में दो बार शामिल हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *