फ़िल्म मलंग का नया पोस्टर जारी, आज रिलीज़ होगा ट्रेलर

मोहित सूरी की फ़िल्म मलंग का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।  इस पोस्टर में फ़िल्म के सभी किरदार एक साथ नजर आ रहे हैं। पोस्टर में अनिल कपूर, आदित्य राय कपूर, दिशा पटानी और कुणाल खेमू का जबरदस्त लुक नजर आ रहा है। इससे पहले फ़िल्म ने किरदार बेस्ड पोस्टर जारी किया था। इसमें सभी का परिचय कराया गया था। हालांकि, नए पोस्टर में सभी साथ नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर के बीच में अनिल कपूर नजर आ रहे हैं। उनका लुक हल्का-सा मेडनेस दिखाता है। वहीं, आदित्य के लुक काफी खतरनाक लग रहा है। पोस्टर में उनके मसल्स साफ़-साफ़ देखे जा सकते हैं। वहीं, दिशा और खेमू लुक इमोशनल दिख रहा है।

इस नए पोस्टर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने और भी जानकारी दी। उन्होंने कहा लिखा, ‘सबसे जुदा, खुद में मलंग। आज आएगा ट्रेलर’। अनिल कपूर ने बताया कि फ़िल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ होगा। ऐसे में फ़िल्म की कहानी और रोल को लेकर और भी जानकारियां सामने आएंगी। इस फ़िल्म को सात फरवरी को रिलीज़ किया जाएगा। अब देखना है कि पोस्टर के बाद ट्रेलक कितना बज क्रिएट कर पाती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *