पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के चलते ठंड बढ़ने के आसार

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। ठंड ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई इलाकों में 27 जनवरी से 29 जनवरी तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी का अलर्ट है। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली में बारिश हो सकती है। इससे Delhi NCR में फिर से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

पंजाब और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई हिस्सों में हलका कोहरा देखने को मिलेगा। 27 जनवरी से 29 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश व आंधी की आशंका जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो यहां बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसकी वजह से Delhi NCR में मध्यम कोहरा पड़ने की संभावना है। जिससे न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। साथ ही दिन में मध्यम गति से ठंडी हवा चल सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *