CAA और NRC के विरोध में भारत बंद, जानिए क्या की मांग

CAA और NRC के विरोध में आज भारत बंद का आह्वान किया है। इसको देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को NRC-CAA का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। मुंबई के कुछ प्रदर्शनकारियों ने लोकल ट्रेन को रक दिया।

इस भारत बंद के आह्वान का मुख्‍य एजेंडा CAA, NRC और EVM का विरोध है। विरोध के अलावा पोस्‍टर में यह मांग भी उठाई जा रही है कि NRC, DNA के आधार पर लागू होना चाहिये।

भारत बंद के दौरान रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को Alert कर दिया है और गश्त तेज करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं, जिलों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान बहुजन क्रांति मोर्चा के सदस्यों ने कांजुरमार्ग स्टेशन में Railway Track को बाधित कर दिया हैं। संगठन ने आज ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है।

बहुजन क्रांति मोर्चा के भारत बंद को देखते हुए राज्यों ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। राज्यों ने सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *