जानिए कितने बजे देश को संबोधित करेंगे PM Modi

कोरोना वायररस महामारी से निपटने के लिए PM Modi आज एक बार फिर देश को संबोधित करेंगे। PM ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। PM Modi ने ट्वीट किया है, ‘वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बातें देशवासियों के साथ साझा करूंगा। आज, 24 मार्च रात देश को संबोधित करूंगा।

मालूम हो कि इससे पहले PM ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर गुरुवार को भी शाम 8 बजे देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने देश की जनता से अपील की थी कि वह रविवार को पूरे देश में जनता कर्फ्यू लगाएं। उन्होंने सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू का आव्हान किया था।

इसके साथ ही उन्होंने रविवार शाम को लोगों से अपील की थी कि वह इस महामारी से लड़ने वाले मेडिकल स्टॉफ, सफाई कर्मियों, पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों सहित अन्य का धन्यवाद देने के लिए शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए घरों की बालकनी से घंटी, थाली, ताली व शंख आदि बजाने का आव्हान किया था। PM Modi की इस अपील का पूरे देश में व्यापक असर देखने को मिला था।

अब एक बार फिर PM ने इस वैश्विक महामारी को लेकर देशवासियों को संबोधित करने की घोषणा की है तो इसके साथ ही कयासबाजी भी शुरू हो गई है। मालूम हो कि रविवार को जनता कर्फ्यू सफल रहने के बाद सोमवार को कई राज्यों में लॉक डाउन घोषित किया गया था।

बावजूद काफी संख्या में लोग घरों से बाहर निकलते और सड़कों पर घूमते देखे गए थे। इस पर PM में नाखुशी जताई थी। इसके बाद सोमवार शाम केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लॉकडाउन को सख्ती से लागू कराने के निर्देश जारी किये गए थे।

PM के निर्देश के बाद मंगलवार शाम को 3 राज्यों (पंजाब, पुडुचेरी और महाराष्ट्र) में कर्फ्यू घोषित कर दिया था। इसके अलावा 32 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 560 जिलों को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। बावजूद आज मंगलवार सुबह भी लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। पुलिस को लोगों को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *