Delhi के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात मे शिकरत करने वालों ने UP में Corona Virus के संक्रमण को तेजी से बढ़ा दिया है। Lucknow की KGMU को शुक्रवार रात मिले 557 सैंपल की रिपोर्ट शनिवार को सुबह आई है। जिसमें छह पॉजिटिव हैं। इनमें से 3 आगरा के सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं तो अन्य 3 का इलाज Lucknow के KGMU में भर्ती हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण के 449 केस पॉजिटिव हैं। प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े 252 लोग Corona Virus पॉजिटिव हैं।
ताजनगरी आगरा का आकंड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। वर्तमान समय में आगरा में Corona Virus के 92 पॉजिटिव मामले हैं। आगरा में आज जिनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें एक 23 वर्षीय महिला तथा दो पुरुष हैं। KGMU में भर्ती 2 महिला तथा एक पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। इस तरह से Lucknow में अब कोरोना पॉजिटिव 32 हो गए हैं। CMO Lucknow नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि KGMU में आज ही कोरोना पॉजिटिव मिले Lucknow के तीनों संक्रमितों को बख्शी की तालाब क्षेत्र के रामसागर मिश्र हॉस्पिटल, साढ़ामऊ में शिफ्ट किया गया है। ताजनगरी मे कोरोना 3 में 2 को घटिया आजम खां क्षेत्र के कोरोना संक्रमित वरिष्ठ चिकित्सक के संपर्क में थे।
प्रदेश में इनके अलावा 515 संदिग्ध को भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही 8771 क्वारंटाइन हैं। प्रदेश में तब्लीगी जमात से जुड़े 252 लोग Corona Virus पॉजिटिव हैं। यानी प्रदेश में अभी तक मिले पॉजिटिव केस की संख्या में आधे से अधिक तब्लीगी जमात से जुड़े लोग ही हैं। Lucknow में ढाई वर्ष के बच्चे की 2 रिपोर्ट निगेटिव आने से लोगों ने राहत की सांस ली है। प्रदेश में अब तक कुल 32 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। शुक्रवार को जो 18 पॉजिटिव केस सामने आए थे, उनमें से आगरा के पांच, मेरठ के चार, हापुड़ के तीन और बदायूं का एक मरीज वह है, जो तब्लीगी जमात में शामिल होकर यूपी लौटे हैं। वहीं नोएडा, रामपुर, कन्नौज, बुलंदशहर और मथुरा में एक-एक मरीज पॉजिटिव पाया गया। कन्नौज में पहला पॉजिटिव पाया गया।