पिछले 24 घंटे में 4200 से ज्यादा मामले आए सामने,पढ़े पूरी खबर

भारत में Corona Virus के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4213 मामले सामने आए हैं। भारत में Corona Virus के 67,152 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 44,029 एक्टिव केस हैं। 20,917 लोग ठीक हो गए हैं और 2206 लोगों की मौत हो गई है। Maharashtra में 22,171 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 4199 लोग ठीक हो गए हैं। 832 लोगों की मौत हो गई है। Gujarat में 8194 मामले सामने आ गए हैं। 2545 लोग ठीक हो गए हैं। 493 लोगों की मौत हो गई है। तमिलनाडु में 7204 मामले सामने आ गए हैं। 1959 लोग ठीक हो गए हैं। 47 लोगों की मौत हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह तक 6 हजार 924 लोग कोविड-19 संक्रमण से ग्रसित पाए गए हैं। जबकि मरने वालों की संख्या 73 हो गई है। कोरोना संकट के बीच 5वीं बार PM Modi राज्यों के मुख्यमंत्रियों से ‘मन की बात’ करने जा रहे हैं. आज दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत होगी. जानकारों की मानें तो इस बैठक में 17 मई के बाद की रणनीति और Lockdown में दिए गए छूट के असर पर चर्चा की जा सकती है. आने वाले समय में लॉकडाउन को लेकर इस बैठक के बाद अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *