CM Yogi ने राम मनोहर लोहिया जाकर किया निरीक्षण

CM Yogi राम मनोहर लोहिया के इमरजेंसी वार्ड में Covid-19 और सामान्य मरीजों की भर्ती के लिए व्यवस्थाएं देखी। इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को किस तरह से Red, Yellow और Green जोन में भेजा जाता है, इसके बारे में भी CM Yogi ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मरीज के पर्चा काउंटर, स्क्रीनिंग और Fever Clinic के बारे में भी जाना।

निदेशक प्रोफेसर एके त्रिपाठी ने संस्थान में की गई तैयारियों के बारे में CM Yogi को जानकारी दी। सीम योगी ने इमरजेंसी में आने पर कोरोना के संदिग्ध संक्रमितों को भर्ती करने के लिए अलग से बनाए गए वार्ड को भी देखा।
UP के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह बुधवार को बलरामपुर अस्पताल पहुंचे और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां OPD शुरू करने को लेकर व्यवस्थाओं को देखा। बताया जा रहा है कि अस्पतालों में OPD शुरू करने से पहले तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। वह इस सिलसिले में राजधानी के सिविल अस्पताल भी जा सकते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *