जानिए गृह मंत्रालय ने क्या नई गाइडलाइंस में पेश किया दिशा निर्देश

अब सिर्फ Corona के कंटेनमेंट जोन तक ही Lockdown सीमित रहेगा। Home Ministry ने 30 जून तक के लिए जारी नई गाइडलाइंस में 3 चरणों में प्रतिबंधों को हटाने का खाका पेश किया है। पहले चरण में 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल को खुल जाएंगे। दूसरे चरण में स्कूलों, कालेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों को जुलाई से खोला जाएगा। तीसरे चरण में मेट्रो, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल समेत अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को खोला जाएगा, लेकिन इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है।

Home Ministry ने पांचवें चरण के Lockdown को अनलॉक-एक बताते हुए धीरे-धीरे सभी गतिविधियों में छूट देने का भरोसा दिया है। वैसे तो अनलॉक-एक की अवधि 1 June से 30 June बताई गई है, लेकिन इसकी असल शुरुआत आठ जून से होगी, जब धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सभी मॉल, होटल, रेस्टोरेंट व इससे जुड़ी अन्य सेवाएं शुरू हो जाएगी।

इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय अलग से SOP जारी करेगा। लेकिन मॉल के बाहर सभी तरह की दुकाने एक जून से ही खुल जाएंगी। सरकार ने दूसरे चरण में स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग व अन्य शैक्षिक संस्थाओं को खोला जाएगा। Home Ministry ने इसके लिए July का समय रखा है, लेकिन इसके पहले राज्य सरकारों को शैक्षिक संस्थाओं के साथ-साथ अभिभावकों व अन्य पक्षकारों से सलाह-मशविरा करने को कहा गया है।

अनलॉक के तीसरे फेज में मेट्रो, अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं, जिम, स्वीमिंग पुल, सिनेमा हॉल, थियेटर और बार खोला जाएगा। लेकिन यह सब कब खुलेगा, यह तय नहीं है। परिस्थितियों के आंकलन के बाद उचित समय पर इसका फैसला किया जाएगा। लेकिन घरेलू विमान सेवाएं, श्रमिक ट्रेन व अन्य रेल सेवाएं जारी रहेंगी और इसके एसओपी में समय-समय पर बदलाव किये जाएंगे। सबसे बड़ी बात यह है कि अनलॉक-एक में भी पूरे देश में Lockdown वाले प्रतिबंध जारी रहेंगे। धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक रैली व प्रदर्शन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। पहले की तरह शादी में 50 और मरने पर 20 लोगों के एकत्रित होने की इजाजत ही मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *