Ballia news : 132 नए संक्रमित मिले, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 1205

बलिया : कोरोना महामारी का संक्रमण जनपद में जिस तेजी से फैल रहा है उससे सजग रहने की अधिक जरूरत है। रोजाना सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लेकर जनता के संक्रमित होने की पुष्टि प्रयोगशाला जांच में होने से हड़कंप मचा है। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में 132 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।इस तरह यहां संक्रमितों की संख्या 3094 पार हो गयी है। बलिया में अब इसके बाद मौत का आकड़ा 28 पहुच गया है। कुल केसों में से 1861 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। कुल एक्टिव केस 1205 हो गई है। वहीं आज 71 लोगों ने इस जंग को जीत लिया हैं। जिलाधिकारी ने हरी प्रताप शाही ने बताया कि इससे संबंधित इलाके को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन और नमूना संकलित करने की कार्रवाई चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार नमूने संकलित कर जांच जारी है।

शहर समेत गांवों में भी संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हालांकि स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या बढ़ी है। इस महामारी से बचने से जागरूक रहने की जरूरत है। घर से बहुत जरूरी हो तो ही बाहर निकलें। इसमें भी बिना मास्क कतई न बाहर निकलें। प्रयास करें की साथ में सैनिटाइजर रखें जिससे समय-समय पर हाथों को सफाई कर सकें।

कोरोना पॉजिटिव के अधिकांश मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। जिनमें कोरोना के अधिक लक्षण मिले हैं, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट जितेन्द्र यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *