जापान में Earthquake के तेज तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। देश की मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को बताया कि पूर्वोत्तर जापान में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अभी तक सुनामी को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई।
झटके सुबह 8.14 बजे महसूस किए गए। Earthquake का केंद्र टोक्यो से 407 किमी उत्तर पूर्व में मियागी केनयोकी में रहा है। फिलहाल, आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इससे पहले 7 सितंबर को भी जापान में Earthwuake के झटके महसूस किए गए थे। देश के इबाराकी प्रांत में ये झटके आए थे। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्कैल पर 5.2 थी। झटके सुबह 6.34 बजे आए थे।
इसका केंद्र उत्तर में 36.7 डिग्री अक्षांश और पूर्व में 141.6 डिग्री देशांतर पर रहा और 20 किलोमीटर की गहराई पर रहा। इस दौरान भी अधिकारियों ने सुनामी को लेकर किसी तरह की कोई चेतावनी जारी नहीं की थी। फिलहाल किसी के घायल होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।
इससे कुछ दिन पूर्व देश के फुकुई प्रांत में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गई थी।तब भी मौसम एजेंसी ने सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की थी।
Earthquake के झटके सुबह 9.10 बजे आए थे। इसका केंद्र उत्तर में 36.1 डिग्री अक्षांश और 136.2 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रहा और ये 10 किलोमीटर की गहराई पर रहा था।