एक बार फिर से मुलायम सिंह की तबीयत बिगडी, जाने पूरी खबर

कोरोना वैक्सीन की 23 दिन पहले एक डोज लेने वाले समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत गुरुवार को अचानक ही बिगड़ गई है। इस दौरान उनको बेचैनी होने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जहां पर उनकी जांच चल रही है। यहीं पर उन्होंने 23 दिन पहले ही कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को फोन कर 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की आज अचानक ही तबीयत खराब होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उनका हाल जाना। अखिलेश यादव के 48वें जन्मदिन पर बधाई देने के लिए फोन करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह यादव की तबियत के बारे में भी जानकारी ली।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगडऩे पर उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। गुरुवार को मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत हुई थी। उनकी शारीरिक और सामान्य जांच की जा रही हैं।

उनकी कई जांच हुई। सपा संरक्षक लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव ने सात जून यानी 23 दिन पहले कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। मुलायम सिंह को अक्सर पेट में दर्द की शिकायत रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *