देशभर में मंगलवार को Eid का चांद दिखने के बाद आज Eid Ul Fitr मनाई जा रही है। Eid के मौके पर रोजेदारों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी और देश दुनिया में अमन-चैन की दुआं मांगी। Eid का चांद दिखने के बाद एक महिने से चल रहा Ramdan का पाक महीना आज खत्म हो गया है। Ramdan के पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग बिना कुछ खाए-पिए रोजा रखते हैं।
सिलीगुड़ी में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बॉर्डर सिक्यॉरिटी फोर्स और बॉर्डर गॉर्ड्स Bangladesh के जवानों ने Eid Ul Fitr के मौके पर एक दूसरे को मिठाइयां दीं।Hyderabad के मक्का मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की और Eid Ul Fitr का जश्न मनाया।
Gujrat के वडोदरा में क्रिकेटर युसुफ पठान ने तैफ नगर मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। Eid Ul Fitr के मौके पर PM Narendra Modi ने सभी को बधाई दी।आज Eid Ul Fitr केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने New Delhi में कश्मीरी गेट स्थित दरगाह में नमाज़ अदा की और देश में शांति, समृद्धि, सुरक्षा, भाईचारे की दुआ मांगी।
मध्य प्रदेश की राजधानी Bhopal में CM Kamal Nath, Congress नेता दिग्विजय सिंह और ऐक्टर राजा मुराद ने Eid Ul Fitr के मौके पर लोगों को बधाई दी। मध्य प्रदेश में बड़े से लेकर बच्चें तक सभी Eid के जश्न में डूबे हुए हैं। Bhopal के ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की। Eid Ul Fitr के मौके पर Delhi के जामा मस्जिद में नमाजियों ने नमाज अदा की।
Hindu और Muslim त्योहारों में चांद का बड़ा महत्व है। बिना Moon को देखे कोई व्रत या त्योहार नहीं मनाया जाता या उसे अधूरा माना जाता है। Eid Ul Fitr Hijri Calender के 10वें माह के पहले दिन मनाई जाती है। Hijri Calender में नया माह चांद देखकर ही शुरू होता है। जब तक चांद नहीं दिखे, तब तक Ramdan का महीना खत्म नहीं माना जाता है। Ramdan का महीना खत्म होने के बाद ही नए माह के पहले दिन Eid मनाई जाती है। माना जाता है कि इसी दिन हजरत मुहम्मद मक्का से मदीना के लिए निकले थे।