इसरो ने भेजी चन्द्रयान-2 से खीची गई चांद की पहली तस्वीर

Chandrayaan-2 से ली गई चांद की पहली तस्वीर ISRO ने जारी की है। चांद की सतह से करीब 2650 किलोमीटर दूरी से ये तस्वीर ली गई है। इससे पहले 21 August को Chandrayaan-2 ने चांद की दूसरी कक्षा में प्रवेश किया था।

भारत का Chandrayaan-2 कदम-दर-कदम मंजिल की ओर बढ़ रहा है। बुधवार को इसने एक और अहम पड़ाव पार किया।  यान चांद की दूसरी कक्षा में पहुंच गया है। ISRO ने कक्षा में बदलाव के बाद बताया कि Chandrayaan-2 के सभी उपकरण सही ढंग से काम कर रहे हैं।

बुधवार दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर यान की कक्षा में बदलाव किया गया था। अगला बदलाव 28 August  को सुबह साढ़े पांच से साढ़े छह बजे के बीच होना है। 22 July को रवाना हुए Chandrayaan-2 ने 3 हफ्ते तक पृथ्वी की अलग-अलग कक्षाओं में चक्कर लगाया था। इसके बाद 14 August को यान की कक्षा में बदलाव करते हुए इसे Lunar transfer Trajectory पर पहुंचा दिया गया था। LTT वह पथ है, जिस पर बढ़ते हुए यान मंगलवार को चांद की दहलीज पर पहुंचा और Lunar Orbit Lunar Orbit प्रक्रिया के जरिये इसे चांद की कक्षा में प्रवेश क Lunar Orbit Lunar Orbit राया गया। LOI प्रक्रिया पूरी होने के बाद ISRO प्रमुख के. सिवन ने कहा कि करीब 30 मिनट तक ऐसा लगा मानो हम सबकी धड़कनें थम गई हों।’ अभी यान को चांद की निकटतम कक्षा तक पहुंचाने के लिए इसके पथ में तीन बदलाव और किए जाएंगे। निकटतम कक्षा चांद की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *