Florida में आए Dorian storm के बाद लिंगलिंग टाइफून ने कोरियाई प्रायद्वीप में कोहराम मचा रखा है। Typhoon के चलते यहां तेज हवाएं चल रही है, इससे यहां का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।
तेज हवाओं के चलते करीब एक हजार घर अंधेरे में डूब चुके हैं। इससे प्रभावित इलाके में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। हजारों परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं।
तूफान के चलते सड़कों के किनारे लगे जेजु वृक्षों का भारी नुकसान हुआ है। इससे यहां यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। इसका असर हवाई यातायात पर भी पड़ा है। मौसम खराब होने के कारण करीब 89 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
38 परिवारों को सियोल शहर में शिफ्ट किया गया है। मौसम विज्ञान का दावा है कि इसका असर देश के व्यापक हिस्से में पड़ेगा।