एम एफ हाइवे पर सुबह टहलने निकले छह लोगो को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिससे 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद जहां चालक मौके से फरार हो गया। वहीं गुस्साए लोगो ने Highway पर जाम लगाकर चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के अतंर्गत सिंगथरा गांव के पास रोज की तरह आज सुबह भी लोग टहल रहे थे। तेज गति से जा रहे एक ट्रक से चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक उसे नियंत्रित कर पाता तब तक ट्रक की चपेट में आने से 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इधर घटना के बाद दूर जाकर खंती में ट्रक पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया।
घटना में गांव में रहने वाले ताहिर और श्रीपाल निवासी मुसिया नगला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना में घायल हुए 4 लोगो की हालत गंभीर होने पर उन्हें Hospital में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
इस घटना से गुस्साए लोगो ने Highway जाम कर दिया। इसके साथ ही घटना को लेकर अपना आक्रोश भी व्यक्त किया। Highway जाम करने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे Police अधिकारियों ने किसी तरह से समझा बुझाकर लोगो को शांत किया। कार्रवाई के आश्वासन पर लोगो ने करीब 2 घंटे बाद जाम खोल दिया।