Pakistan के Former PM Nawaz sharif की बेटी मरियम नवाज की तबियत खराब है और उन्हें उसी Hospital में भर्ती कराया गया है जहां उनके पिता का, प्लेटलेट घट जाने की समस्या की वजह से इजाज चल रहा है। Nawaz sharif की प्लेटलेट्स सोमवार को काफी ज्यादा घट गईं और उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें कोट लखपत जेल से लाहौर के Service Hospital में भर्ती कराया गया।
कोट लखपत जेल में ही सजा काट रहीं मरियम नवाज ने अपने पिता को Hospital में देखने जाने की अनुमति संबंधी अर्जी जवाबदेही अदालत में दाखिल की थी जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। PM Imran Khan के निर्देश पर पंजाब गृह विभाग ने मरियम को बीमार पिता को देखने जाने की अनुमति दी। पिता से मिलने के बाद मरियम भी बीमार पड़ गईं। इसके बाद उन्हें भी उसी Hospital में और नवाज के कमरे के बगल वाले कमरे में ही भर्ती किया गया है।
मरियम को VVIP 2 में भर्ती किया गया है वहीं उनके पिता VVIP 1 में भर्ती हैं। उनकी जांचें चल रही हैं। मरियम को जवाबदेही अदालत ने धन शोधन के एक मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। बाद में उनकी हिरासत की अवधि बुधवार को 2 दिन के लिए और बढ़ा दी गई थी।