United State के फ्लोरिडा में चल रही वल्र्ड बायथल और ट्रायथल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे अभिषेक मौर्या ने Top-15 में अपनी जगह बनाकर बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। प्रतियोगिता के दोनों कैटगरी में अभिषेक को यह सफलता मिली है।
अभिषेक ने इन दोनों ही प्रतियोगिता में 82 देशों के खिलाडिय़ों को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया। वह पदक लाने से चूक गए। अभिषेक यहां जसौली के रहने वाले हैं। पिता मुन्ना लाल मौर्या SBI Bank में Adviser और मां किरण गृहिणी हैं। डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं।
Biathl Event में खिलाडिय़ों को पहले दौडऩा पड़ता है और फिर पूल में कूदकर Swimming करना होता है। इसी तरह ट्रायथल में खिलाडिय़ों को 3 Event एक साथ करना होता है। इसमें खिलाडिय़ों को एक निर्धारित दूरी तक दौड़ लगाने के बाद Swimming करने के लिए कूदना पड़ता है और पूल से निकलने के बाद लेजर गन से निर्धारित टारगेट पर निशाना लगाना पड़ता है। इन सभी विधाओं में जो खिलाड़ी अव्वल होता है वह जीत हासिल करता है।
अभिषेक बताते हैं कि पहले वह सिर्फ स्वीमिंग करते थे। 2017 में उन्हें इस खेल के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी Practice शुरू कर दी। 3 साल के अंदर उन्होंने 8 से अधिक National, 1 International, दो एशियन गेम्स में प्रतिभाग कर चुके हैं। भारतीय टीम में इसबार उन्हें शामिल किया गया है।